फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: Chief Minister Dr. Yadav lashed out at the opposition and said – opposing the speech is against democ

MP News: विपक्ष पर बरसे मुख्यमंत्री डॉ. यादव बाेले- अभिभाषण का विरोध लोकतांत्रिक मर्यादा के खिलाफ

Mon, 16 Feb 2026 07:53 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Mon, 16 Feb 2026 07:53 PM IST
सार

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने विधानसभा में राज्यपाल के अभिभाषण पर हंगामे को लेकर विपक्ष पर निशाना साधा और कहा कि स्वस्थ चर्चा ही लोकतंत्र की परंपरा है। उन्होंने ‘वंदे मातरम्’ को देशभक्ति का प्रतीक बताते हुए इस पर राजनीति न करने की बात कही।

विज्ञापन
MP News: Chief Minister Dr. Yadav lashed out at the opposition and said – opposing the speech is against democ
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव

विस्तार

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने विधानसभा सत्र के दौरान विपक्ष पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि बजट सत्र में राज्यपाल का अभिभाषण सरकार का आईना होता है और उस पर स्वस्थ चर्चा लोकतंत्र की परंपरा है। मंगलवार को अभिभाषण पर चर्चा होनी है। मुख्यमंत्री ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि विपक्ष को यदि किसी बात से असहमति है तो उसे सदन में तथ्यों के साथ अपनी बात रखनी चाहिए। उन्होंने कहा कि सरकार की आलोचना करना विपक्ष का अधिकार है, लेकिन राज्यपाल के अभिभाषण का मर्यादा से बाहर जाकर विरोध करना उचित नहीं है। सीएम ने कहा कि कांग्रेस लगातार गलतफहमी में राजनीति कर रही है और इसी कारण उसकी विश्वसनीयता प्रभावित हो रही है। उन्होंने दोहराया कि सरकार सदन में हर मुद्दे पर जवाब देने के लिए पूरी तरह तैयार है और सकारात्मक चर्चा का स्वागत करती है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  MP Budget Session: राज्यपाल मंगूभाई पटेल- 2047 तक मध्य प्रदेश को दो ट्रिलियन डॉलर अर्थव्यवस्था बनाने का लक्ष्य
विज्ञापन


‘वंदे मातरम्’ पर भी दिया बयान
‘वंदे मातरम्’ को लेकर मुख्यमंत्री ने कहा कि यह देशभक्ति और सम्मान का विषय है। उन्होंने कहा कि सत्र की शुरुआत ‘वंदे मातरम्’ से होना गौरव की बात है और आजादी की लड़ाई में अनेक क्रांतिकारियों ने इसी भावना के साथ बलिदान दिया। मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने समय-समय पर ‘वंदे मातरम्’ को लेकर अनावश्यक विवाद खड़ा किया। उन्होंने कहा कि देश की एकता और सम्मान से जुड़े विषयों पर राजनीति नहीं होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- बढ़ता बजट और बढ़ती प्राथमिकताएं: मेट्रोपॉलिटिन, सार्वजनिक परिवहन पर विशेष जोर, किसानों पर रहेगा फोकस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed