फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: Chief Minister Dr. Mohan Yadav will distribute Rs 225 crore today with a single click.

MP News: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज सिंगल क्लिक से 225 करोड़ रुपये की राशि करेंगे वितरित

Wed, 04 Dec 2024 08:54 AM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Wed, 04 Dec 2024 08:54 AM IST
सार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बुधवार को सिंगल क्लिक से 225 करोड़ रुपये की राशि श्रमिक परिवारों के खातों में अंतरित करेंगे। इस योजना से प्रदेश के 10,236 श्रमिक परिवारों को आर्थिक सहायता मिलेगी। कार्यक्रम भोपाल में आयोजित होगा, जिसमें श्रम, पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल और स्थानीय जनप्रतिनिधि सहित कई हितग्राही भी मौजूद रहेंगे।

विज्ञापन
MP News: Chief Minister Dr. Mohan Yadav will distribute Rs 225 crore today with a single click.
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्यप्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना संबल के तहत मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बुधवार को सिंगल क्लिक से 225 करोड़ रुपये की राशि श्रमिक परिवारों के खातों में अंतरित करेंगे। इस योजना से प्रदेश के 10,236 श्रमिक परिवारों को आर्थिक सहायता मिलेगी। कार्यक्रम भोपाल में आयोजित होगा, जिसमें श्रम, पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल और स्थानीय जनप्रतिनिधि सहित कई हितग्राही भी मौजूद रहेंगे। संबल योजना मध्यप्रदेश में असंगठित क्षेत्र में काम करने वाले लाखों श्रमिकों के लिए एक बड़ी राहत साबित हो रही है। इस योजना के तहत श्रमिकों के परिवारों को दुर्घटना में मृत्यु होने पर चार लाख रुपये, सामान्य मृत्यु पर दो लाख रुपये, स्थायी अपंगता पर दो लाख रुपये, आंशिक स्थायी अपंगता पर एक लाख रुपये तथा अंत्येष्टि सहायता के रूप में 5,000 रुपये प्रदान किए जाते हैं। इसके अलावा, महिला श्रमिकों को प्रसूति सहायता के रूप में 16,000 रुपये और उनके बच्चों को शिक्षा प्रोत्साहन योजना के तहत निःशुल्क शिक्षा उपलब्ध कराई जाती है।
विज्ञापन


नए श्रमिकों का पंजीकरण और योजनाओं का विस्तार
संबल योजना में अब प्रदेश के लाखों श्रमिक और प्लेटफार्म वर्कर्स भी शामिल किए गए हैं और उनका पंजीयन प्रारंभ किया गया है। इन श्रमिकों को भी संबल योजना के तहत सभी सुविधाएं मिल रही हैं। इसके साथ ही, निर्माण श्रमिकों के लिए भी निर्माण मंडल के माध्यम से कई योजनाएं संचालित की जा रही हैं, जिनमें मृत्यु या अपंगता की स्थिति में सहायता प्रदान की जाती है।
विज्ञापन


पांच लाख तक वार्षिक नि:शुल्क चिकित्सा 
इसके अलावा, प्रदेश सरकार ने सभी संबल हितग्राहियों को आयुष्मान भारत निरामय योजना के तहत पात्र श्रेणी में शामिल किया है, जिससे वे पांच लाख रुपये तक की वार्षिक निःशुल्क चिकित्सा प्राप्त कर सकते हैं। अब तक एक करोड़ 73 लाख श्रमिकों का संबल 2.0 योजना के तहत पंजीकरण किया जा चुका है और प्रदेश सरकार ने संबल योजना को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए इसके लाभार्थियों की संख्या बढ़ाने का लक्ष्य रखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed