{"_id":"69297eed31dcd7004c094310","slug":"mp-news-chief-minister-dr-mohan-yadav-says-no-criminal-can-escape-the-grip-of-the-law-2025-11-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले- कानून की पकड़ से बच नहीं सकेगा कोई अपराधी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले- कानून की पकड़ से बच नहीं सकेगा कोई अपराधी
Fri, 28 Nov 2025 04:22 PM IST
आनंद पवार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: आनंद पवार
Updated Fri, 28 Nov 2025 04:22 PM IST
सार
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि हमारी सरकार सुशासन के लिए पहचानी जाती है। कानून सबके लिए है। कानून की पकड़ से कोई भी अपराधी बच नहीं सकता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि गौहरगंज की घटना का आरोपी गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने शुक्रवार को रविन्द्र भवन में मीडिया से चर्चा में कहा कि शासन के नियमों और व्यवस्थाओं के साथ सब अपने ढंग से जीवन जियें, यह बेहद स्वाभाविक है। लेकिन जो भी व्यक्ति इन नियमों और व्यवस्थाओं को नहीं मानता है, सरकार उससे अच्छी तरह निपटना भी जानती है और कानूनी प्रावधानों का इस्तेमाल कर उसे प्रतिबंधित भी करती है।
ये भी पढ़ें- गौहरगंज दुष्कर्म: मासूम से दरिंदगी के आरोपी का पुलिस ने किया शॉर्ट एनकाउंटर, हिरासत में भागने की करी कोशिश
मुख्यमंत्री ने कहा कि रायसेन जिले के गौहरगंज में एक अबोध बच्ची के साथ दुराचार को अंजाम देने वाले अपराधी को पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश पुलिस किसी भी अपराधी को छोड़ने वाली नहीं है। पुलिस की पकड़ से कोई भी अपराधी भाग नहीं सकता है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने सलमान नाम के आरोपी को शॉर्ट एनकाउंटर कर पकड़ा है। राज्य सरकार सबके साथ लेकर आगे बढ़ने का भाव रखती है। कोई भी कानून हाथ में लेगा, तो हमारी सरकार उसे छोड़ने वाली नहीं है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- Raisen Case: मासूम से दरिंदगी, आरोपी गिरफ्तार भागने की कोशिश में शॉर्ट एनकाउंटर