फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: Chief Minister Dr. Mohan Yadav launches Agradoot portal, information about schemes will reach citizen

MP News: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अग्रदूत पोर्टल लांच, नागरिकों तक आसानी से पहुंचेगी योजनाओं की जानकारी

Wed, 24 Jul 2024 06:48 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Wed, 24 Jul 2024 06:48 PM IST
सार


मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादवन  “अग्रदूत पोर्टल” लांच किया। इस पोर्टल से नागरिकों तक आसानी से योजनाओं की जानाकरी पहुंच सकेंगी। सीएम ने पोर्टल के माध्यम से लाडली बहनों को पहला मैसेज भेजा। 

विज्ञापन
MP News: Chief Minister Dr. Mohan Yadav launches Agradoot portal, information about schemes will reach citizen
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में मध्यप्रदेश सरकार पारदर्शिता के साथ नागरिकों तक पहुंच बनाने एवं लाभार्थियों को योजनाओं संबंधी जानकारी भेजने के लिए संचार क्रांति का भरपूर उपयोग कर रही है। बुधवार को मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मंत्रालय में जनसंपर्क विभाग के अग्रदूत पोर्टल को लांच किया। लांचिग के अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पहला मैसेज लाडली बहनों को भेजा। यह मैसेज सावन में रक्षाबंधन के शगुन स्वरूप एक अगस्त को लाडली बहनों के खातें में 250 रुपए अंतिरत करने संबंधी है। 
विज्ञापन


यह है अग्रदूत पोर्टल 
जनसंपर्क विभाग की तरफ से तैयार अग्रदूत पोर्टल सूचना ही शक्ति है कि पहल पर काम करेगा। यह लक्षित समूह तक सिंगल क्लिक में सूचनाएं प्रसारित करने के लिए जनसंपर्क विभाग की अभिनव पहल है। अग्रदूत पोर्टल द्वारा सिंगल क्लिक के माध्यम से प्रदेश के टार्गेट ऑडियंस तक सूचनाएं पहुंचाई जा सकेंगी पोर्टल के माध्यम से त्रिस्तरीय रिव्यू के बाद संदेश लोकप्रिय मोबाइल मैसेजिंग एप - व्हाट्सअप पर शेयर किया जाएगा एवं इसके माध्यम से एक साथ मल्टी मीडिया मैसेज ( ग्राफिक्स, टैक्स्ट, लिंक, वीडियो) भी शेयर किए जा सकेंगे। इसके माध्यम से नागरिकों तक आसानी से सूचनाएं पहुंचाई जा सकेंगी।
विज्ञापन

 
पोर्टल की यह है विशेषताएं 
अग्रदूत पोर्टल सूचना क्रांति के क्षेत्र में अभिनव पहल है। इसके माध्यम से कम समय में भी लक्षित नागरिकों तक पहुंच बनाई जा सकेगी। कम समय में ही सूचना प्रसार, व्यापक  संचार, समग्र डेटाबेस का उपयोग, वाट्सएप के माध्यम से सूचना का प्रसार, सिंगल क्लिक आधारित, यूजर फ्रेंडली, त्रिस्तरीय अनुमोदन प्रक्रिया संपन्न होगी, जिससे मध्यप्रदेश में नागरिकों को पारदर्शिता के साथ सुशासन भी उपलब्ध होगा।  
विज्ञापन
विज्ञापन


श्रेणी अनुसार कर सकेंगे विभाजित
अग्रदूत पोर्टल के माध्यम से प्रदेश के नागरिकों को आवश्यक्तानुसार फ़िल्टर किया जा सकता है उन्हें श्रेणी अनुसार विभाजित कर मैसेज या सूचनाएं भेजी जा सकेंगी।  जैसे उम्र, लिंग, जाति, धर्म, व्यवसाय, विकलांगता, जिला/ स्थानीय निकाय/ क्षेत्र के अनुरूप चयनित कर जानकारी भेज सकेंगे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed