{"_id":"6925ab2510fb8ffd640b3d5f","slug":"mp-news-chief-minister-dr-mohan-yadav-gave-the-gift-of-sports-stadium-and-development-works-worth-rs-194-cro-2025-11-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: सीएम बोले- पंडित दीनदयाल उपाध्याय के नाम पर भोपाल के कटारा-बर्रई में बनेगा बड़ा स्पोर्ट्स स्टेडियम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: सीएम बोले- पंडित दीनदयाल उपाध्याय के नाम पर भोपाल के कटारा-बर्रई में बनेगा बड़ा स्पोर्ट्स स्टेडियम
Tue, 25 Nov 2025 06:43 PM IST
आनंद पवार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: आनंद पवार
Updated Tue, 25 Nov 2025 06:43 PM IST
सार
मुख्यमंत्री ने कोलार में 16 एकड़ भूमि पर नया दशहरा मैदान बनाने और बेहतर कानून व्यवस्था के लिए कजलीखेड़ा में नया थाना बनाने की भी घोषणा की। साथ ही 13 दिसंबर को इंदौर-सीहोर मार्ग पर भव्य विक्रमादित्य द्वार का भूमिपूजन किया जाएगा, जबकि भोपाल में एक द्वार राजा भोज को समर्पित किया जाएगा।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मंगलवार को श्यामा प्रसाद मुखर्जी नगर (कोलार) में आयोजित विकास पर्व कार्यक्रम में भाग लिया और 194 करोड़ रुपये की लागत के कई बड़े विकास कार्यों का लोकार्पण किया। इसमें कोलार में नवनिर्मित श्यामा प्रसाद मुखर्जी स्टेडियम शामिल है। इसी अवसर पर मुख्यमंत्री ने हुजूर विधानसभा क्षेत्र के कटारा-बर्रई में पंडित दीनदयाल उपाध्याय के नाम पर बड़ा स्पोर्ट्स स्टेडियम बनाने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि यह स्टेडियम भोपाल और आसपास के युवाओं के लिए आधुनिक खेल प्रशिक्षण और प्रैक्टिस का केंद्र बनेगा और भविष्य के चैंपियंस को लॉन्च पैड मुहैया कराएगा।
बता दें, कोलार में नौ एकड़ भूमि पर तैयार आधुनिक स्टेडियम की लागत 11 करोड़ 50 लाख रुपये है। राज्य सरकार पारंपरिक खेलों जैसे मलखंभ, कबड्डी और घुड़सवारी को भी प्रोत्साहित कर रही है, ताकि खिलाड़ी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश का नाम रोशन कर सकें। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के खिलाड़ी वाटर स्पोर्ट्स, शूटिंग, हॉकी, क्रिकेट, घुड़सवारी और मलखंभ जैसे खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहे हैं। इसके साथ ही सरकार राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल प्रतियोगिताओं में पदक विजेताओं को राजपत्रित पदों पर नौकरी भी प्रदान कर रही है।
ये भी पढ़ें- MP News: 1 दिसंबर को प्रदेशभर में मनाई जाएगी गीता जयंती, तीन लाख गीता-प्रेमी करेंगे सामूहिक पाठ
विज्ञापन
सांदीपनि विद्यालय कटारा-बर्रई में लोकार्पित
इस अवसर पर 29 करोड़ रुपए लागत का नवनिर्मित सांदीपनि विद्यालय कटारा-बर्रई में लोकार्पित किया गया, जहां छात्रों को आधुनिक शिक्षा सुविधाएं और संसाधन उपलब्ध होंगे। साथ ही मुख्यमंत्री ने 155 करोड़ रुपए लागत से अमृत 2.0 परियोजना के तहत भोपाल में सीवेज नेटवर्क, 9 सीवेज उपचार संयंत्र और 1.21 लाख घरेलू सीवेज कनेक्शन का शुभारंभ किया। इस परियोजना के पूरा होने से भोपाल का सीवेज नेटवर्क 60 प्रतिशत तक बढ़ जाएगा और उपचार क्षमता में वृद्धि होगी, जिससे लगभग 7 लाख लोग सीधे लाभान्वित होंगे।
ये भी पढ़ें- MP News: मुख्यमंत्री 1 से 5 दिसंबर तक करेंगे सभी विभागों की समीक्षा, अगली कैबिनेट बैठक 8-9 दिसंबर को खजुराहो में
16 एकड़ भूमि पर बनेगा नया दशहरा मैदान
मुख्यमंत्री ने कोलार में 16 एकड़ भूमि पर नया दशहरा मैदान बनाने और बेहतर कानून व्यवस्था के लिए कजलीखेड़ा में नया थाना बनाने की भी घोषणा की। उन्होंने कहा कि प्रदेश में गुंडा-नियंत्रण के लिए सरकार सख्त कार्रवाई कर रही है। इसके अलावा, भोपाल शहर के प्रमुख मार्गों पर महापुरुषों के नाम पर 7 भव्य द्वार बनेंगे, जिनमें 13 दिसंबर को इंदौर-सीहोर मार्ग पर भव्य विक्रमादित्य द्वार का भूमिपूजन किया जाएगा, जबकि भोपाल में एक द्वार राजा भोज को समर्पित किया जाएगा।
ये भी पढ़ें- MP News: नपा और नगर परिषद के अध्यक्ष को अब सीधे जनता ही चुनेगी, मोहन कैबिनेट की मंजूरी
श्यामा प्रसाद मुखर्जी के योगदान को किया याद
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने श्यामा प्रसाद मुखर्जी के योगदान को याद करते हुए कहा कि वे शिक्षाविद, जनसंघ के संस्थापक और राष्ट्रहित के दृष्टा थे। उन्होंने धारा 370 को अनुचित बताया और कश्मीर में आंदोलन एवं लाल चौक पर तिरंगा फहराने के निर्णय का उल्लेख किया। कार्यक्रम में खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने कहा कि मुख्यमंत्री ने प्रदेश में समग्र विकास की नई दिशा दी है, जिसमें खेल, शिक्षा और अधोसंरचना को समान महत्व दिया गया है। स्कूल शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह ने कहा कि सांदीपनि विद्यालयों के माध्यम से विद्यार्थियों को कौशल विकास और रोजगार के अवसर भी प्रदान किए जा रहे हैं।
हुजूर विधायक रामेश्वर शर्मा ने कहा कि कटारा-बर्रई में स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का लोकार्पण युवाओं के लिए अनुपम अवसर है और मुख्यमंत्री डॉ. यादव के नेतृत्व में सरकार प्रदेश के गरीब, किसान और सभी वर्गों के कल्याण के लिए निरंतर काम कर रही है।