{"_id":"69258f75d717e0dc540a8867","slug":"mp-news-chief-minister-will-review-all-departments-from-1-to-5-december-next-cabinet-meeting-on-8-9-december-2025-11-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: मुख्यमंत्री 8 और 9 दिसंबर को करेंगे सभी विभागों की समीक्षा, अंतिम दिन खजुराहो में होगी कैबिनेट बैठक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: मुख्यमंत्री 8 और 9 दिसंबर को करेंगे सभी विभागों की समीक्षा, अंतिम दिन खजुराहो में होगी कैबिनेट बैठक
Tue, 25 Nov 2025 08:05 PM IST
आनंद पवार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: आनंद पवार
Updated Tue, 25 Nov 2025 08:05 PM IST
सार
मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 8 और 9 दिसंबर को सभी विभागों की खजुराहो में समीक्षा बैठकें करेंगे, जिसमें पिछले दो साल के कामकाज और आगे की योजना पर चर्चा होगी। इसके साथ ही 9 दिसंबर को खजुराहो में ही कैबिनेट बैठक आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन
सीएम डॉ. यादव की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मध्य प्रदेश में शासन और प्रशासनिक कार्यों की व्यापक समीक्षा को लेकर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 8 और 9 दिसंबर को सभी विभागों की खजुराहो में विस्तृत समीक्षा बैठकें लेंगे। इन बैठकों में विभागों द्वारा पिछले दो वर्षों में किए गए कार्यों, सामने आई चुनौतियों, उपलब्धियों और भविष्य की कार्ययोजना पर चर्चा की जाएगी। साथ ही यह भी देखा जाएगा कि किन-किन विभागों ने नवाचार (Innovation) के माध्यम से बेहतर कार्य किया है और किन क्षेत्रों में सुधार की आवश्यकता है।
ये भी पढ़ें- MP News: नपा और नगर परिषद के अध्यक्ष पद का निवार्चन भी सीधे मतदाता करेंगे, विधानसभा में आएगा विधेयक
सूत्रों के अनुसार, इस बड़े समीक्षा अभियान के साथ ही अगले वर्ष राज्य में मंत्रिमंडल विस्तार होने की संभावना भी तेज हो गई है। वर्तमान में राज्य कैबिनेट में चार पद रिक्त हैं। लंबे समय से प्रदेश में कैबिनेट विस्तार की अटकलें लगाई जा रही है। माना जा रहा है कि विभागों की समीक्षा रिपोर्ट के आधार पर मंत्रिमंडल विस्तार तथा विभागों को बदला जा सकता है। भाजपा में कई वरिष्ठ विधायक मंत्री बनने की राह देख रहे हैं। डॉ. मोहन यादव सरकार को दो साल हो गए हैं। सरकार ने निगम मंडलों में भी नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- MP News: बेटियों वाले बयान पर IAS संतोष वर्मा ने मांगी माफी, नाराज ब्राह्मण समाज ने की एफआईआर की मांग
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की यह समीक्षा प्रदेश में प्रशासनिक पारदर्शिता और कार्यक्षमता बढ़ाने के लक्ष्य के तहत महत्वपूर्ण मानी जा रही है। इसके जरिए सरकार यह सुनिश्चित करना चाहती है कि आगामी चुनावों से पहले सभी विभाग निर्धारित मानकों के अनुरूप प्रदर्शन करें और जनता से किए गए वादों का प्रभावी रूप से पालन हो।
ये भी पढ़ें- MP News: IAS संतोष वर्मा का विवादित बयान, बोले-आरक्षण तब तक रहे जब तक बेटे काे ब्राह्मण अपनी बेटी दान ना दे
9 दिसंबर को खजुराहो में अगली कैबिनेट बैठक
कैबिनेट की बैठक भी 9 दिसंबर को खजुराहो में आयोजित की जाएगी। हर गतिविधि केन बेतवा लिंक परियोजना और बुंदेलखंड के विकास को समर्पित होगी। ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व वाले खजुराहो में होने वाली यह बैठक विकास योजनाओं, निवेश, पर्यटन और प्रशासनिक सुधार से जुड़े महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर केंद्रित रहेगी। बता दें इससे पहले भी प्रदेश के अलग-अलग शहरों में कैबिनेट बैठक आयोजित की जा चुकी हैं।