फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

MP: गांधी सागर अभयारण्य में शुरू हुआ चीता पुनर्वास, CM डॉ. यादव ने प्रभास और पावक को खुले बाड़े में छोड़ा

Sun, 20 Apr 2025 09:32 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Sun, 20 Apr 2025 09:32 PM IST
सार

मध्यप्रदेश ने वन्यजीव संरक्षण में एक और ऐतिहासिक कदम बढ़ाते हुए चीता पुनर्वास अभियान को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मंदसौर जिले के गांधी सागर अभयारण्य में दो नर चीतों 'प्रभास' और 'पावक' को खुले बाड़े में छोड़कर इस अभियान की औपचारिक शुरुआत की। 

विज्ञापन
MP News: Cheetah rehabilitation started in Gandhi Sagar Sanctuary, CM Dr. Yadav released Prabhas and Pavak in
सीएम डॉ. मोहन यादव ने गांधी सागर में चीते छोड़े - फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मालवा क्षेत्र के मंदसौर में गांधी सागर अभयारण्य की भूमि पर प्रभास और पावक चीतों को खुले बाड़े में छोड़ा। चीतों के फर्राटे के साथ रविवार का दिन मालवा की भूमि के लिए ऐतिहासिक दिवस के रूप मे दर्ज हो गया। देश में पहली बार अंतर्राज्यीय स्तर पर चीतों का पुनर्वास हुआ है। यह दोनों चीते आज श्योपुर कूनो से मंदसौर के गांधी सागर अभयारण्य पहुंचे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने समारोह पूर्वक इन चीतों को खुले बाड़े में छोड़ा। यहां पर्याप्त संख्या में चीतल चिंकारा और छोटे जानवर हैं। दोनों 6 वर्षीय युवा चीते कूनो राष्ट्रीय उद्यान में खुले में ही घूम कर शिकार कर रहे थे। इसलिए इन्हें सीधे खुले बाड़े में छोड़ा गया है। 


 
MP News: Cheetah rehabilitation started in Gandhi Sagar Sanctuary, CM Dr. Yadav released Prabhas and Pavak in
गांधी सागर अभयारण्य में छोड़े चीते - फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री ने कहा कि चीता प्रोजेक्ट प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विश्व में सबसे अधिक सफल मध्य प्रदेश में हुआ है। पुनर्वास के बाद श्योपुर के कूनो में दुनिया में सबसे अधिक चीतों का जन्म हुआ है। मालवा की भूमि पर हम चीतों का स्वागत करते हैं। चीतों के आने से मंदसौर और नीमच जिलों में पर्यटन की संभावनाओं को पंख लग जाएंगे। राजस्थान और मध्य प्रदेश के सीमावर्ती जिलों में पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा।

 
MP News: Cheetah rehabilitation started in Gandhi Sagar Sanctuary, CM Dr. Yadav released Prabhas and Pavak in
गांधी सागर बांध - फोटो : अमर उजाला
स्थानीय लोगों को रोजगार के नए अवसर मिलेंगे, उनके जीवन स्तर में भी सुधार होगा। पर्यटकों की संख्या बढ़ने से अर्थव्यवस्था में भी सुधार होगा। वन्य पर्यावरण की दृष्टि से मध्य प्रदेश की धरा पर चीतों का सफलतापूर्वक पुनर्वास किया गया है। कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा, सांसद सुधीर गुप्ता, विधायक अनिरुद्ध मारू हरदीप सिंह डंग, पूर्व केंद्रीय मंत्री सत्य नारायण जटिया, अपर मुख्य सचिव वन अशोक वर्नवाल, संभाग आयुक्त संजय गुप्ता और वन विभाग के वरिष्ठ अधिकारी असीम श्रीवास्तव के साथ बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
MP News: Cheetah rehabilitation started in Gandhi Sagar Sanctuary, CM Dr. Yadav released Prabhas and Pavak in
गांधी सागर अभ्यारण में चीते - फोटो : अमर उजाला
कूनो से 20 लोगों की टीम लेकर पहुंची चीते
प्रभास और पावक का कूनो से गांधी सागर अभयारण्य का सफर श्योपुर के कूनो नेशनल पार्क से गांधीसागर अभयारण्य के लिए दो नर चीते प्रभास और पावक को रविवार की सुबह रवाना किया गया था। सीसीएफ उत्तम कुमार शर्मा और डॉक्टर ओंकार अचल सहित 20 लोगों की टीम चीतों के साथ गांधी सागर अभयारण्य पहुंची। यह टीम गांधी सागर में 7 दिन रुकेगी। इस दौरान वह स्थानीय स्टाफ को चीतों की देख-रेख के गुर सिखाएगी। इन चीतों को अलग-अलग वाहनों में लाया गया है, जो श्योपुर, बारां, कोटा और झालावाड़ होते हुए मंदसौर पहुंचे। वाहन और पिंजरे को कूनो नेशनल पार्क में सैनेटाइज किया गया था। गांधी सागर अभयारण्य में 37 किमी का एक बाड़ा बनाया गया है। आपात स्थिति से निपटने के लिए इमरजेंसी सुविधाओं वाला वाहन और मेडिकल टीम भी साथ रही। 



 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed