फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: Chariots of 5 lakh laddus leave, CM Dr. Mohan Yadav attacks Congress, says - Who on earth would be so

MP News: महाकाल की नगरी से रामलला के लिए पांच लाख लड्डू रवाना,निमंत्रण ठुकराने वाली कांग्रेस पर बरसे सीएम यादव

Fri, 19 Jan 2024 12:10 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Fri, 19 Jan 2024 12:10 PM IST
सार

अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा में प्रसाद के रूप में बांटने के लिए महाकाल मंदिर से पांच लाख लड्डूयों के पांच रथ को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की उपस्थिति में अयोध्या के लिए रवाना किया। इस अवसर पर उन्होंने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। 
 

विज्ञापन
MP News: Chariots of 5 lakh laddus leave, CM Dr. Mohan Yadav attacks Congress, says - Who on earth would be so
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा में प्रसाद के रूप में बांटने के लिए महाकाल मंदिर से पांच लाख लड्डूयों के पांच रथ को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की उपस्थिति में शुक्रवार को अयोध्या के लिए रवाना किया। इस अवसर पर उन्होंने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। 

विज्ञापन


मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल में तुलसी मानस प्रतिष्ठान से प्रसाद के पांच रथ अयोध्या रवाना किए। ये रथ शनिवार तक अयोध्या पहुंचेंगे। इन लड्डूयों को महाकाल मंदिर के कर्मचारियों ने तैयार किया है। 
विज्ञापन


250 कर्मचारियों ने छह दिन में बनाए 
पांच लाख लड्डू 250 कर्मचारियों ने 6 दिन दिन में बनाए। लड्डू लेकर जा रहे पांच रथ को फूलों से सजाया गया। उनको ढोल नगाड़ों के साथ रवाना किया गया। इससे पहले मुख्यमंत्री ने मानस प्रतिष्ठान स्थित श्री रघुनाथ मंदिर में भगवान श्रीराम की पूजा अर्चना कर प्रदेशवासियों के लिए मंगल कामना की। कार्यक्रम में पांचों वाहनों के चालक और सहायक का भी सम्मान किया गया। अयोध्या नाम की पुस्तक का विमोचन भी किया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन




मप्र का अयोध्या से 2000 साल पुराना नाता
डॉ. यादव ने कहा कि ये अयोध्या का मंदिर भी सम्राट विक्रमादित्य द्वारा बनाया गया था। अयोध्या का उज्जैन से संबंध बनाने का जो समर्पण था। एक तरह से वापस वो युग हमारे अपने सामने पलट रहा है। एक बार फिर भगवान राम अपने गर्भगृह में 500 साल के संघर्ष के बाद प्रवेश कर रहे हैं। मध्य प्रदेश की धरती से 2000 साल पहले भी यह घटना घटी थी। मुख्यमंत्री ने कहा यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ जी ने बताया था कि अयोध्या का वर्तमान रूप 2000 साल पहले सम्राट विक्रमादित्य के काल का है, पूरी अयोध्या का जीर्णोद्धार करके वापस नया रूप देकर बनाया गया था। महर्षि वाल्मीकि जी के माध्यम से राम के जीवन के विविध प्रसंगों को जन-जन तक पहुंचाने का काम हुआ है। सच्चे अर्थों में ये बात अद्भुत है। भगवान राम को आए और गए में 17 लाख साल हो गए लेकिन लाखों साल बाद भी वो घटना ऐसे लगती है जैसे कल की बात हो।

सीएम बोले-भगवान के गर्भगृह में प्रवेश पर विवाद पैदा कर रहे 
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डॉ. मोहन यादव ने कहा कि पूरा देश राममय हो रहा है। हम सब जानते हैं कि बाबा महाकाल के दर्शन करने के बाद विष्णु के दर्शन नहीं करो तो उसे अधूरा माना जाता है। इसलिए बाबा महाकाल के दर्शन के बाद भगवान विष्णु का नाम लिया जाता है। 500 साल के संघर्ष करने के बाद रामलला गर्भगृह में पधार रहे हैं। सीएम ने कांग्रेस के रामलला के निमंत्रण को अस्वीकार करने पर जमकर हमला बोलते हुए कहा कि आज कई आत्माएं उनको ढूंढती हैं भगवान उन सब को भी सद्बुद्धि प्रदान करें। आज भी भगवान के गर्भगृह में प्रवेश को क्यों विवाद में बना रहे हैं, ये परमात्मा जाने। मंदिर बनाने वाले मंदिर बना रहे। प्राण प्रतिष्ठा करने वाले प्राण प्रतिष्ठा करा रहे। प्रेम से निमंत्रण दो तो निमंत्रण पर भी प्रश्न उठाते हैं और उसे ठुकराने का भाव लाते हैं। ऐसा अभागा तो पृथ्वी पर कौन होगा। ये एक बड़े दल का नेतृत्व कर रहे हैं। हम तो उनको सद्बुद्धि देने की कामना करते हैं। उन्होंने कहा कि हो सकता है कि 22 तारीख तक उनको समझ में आ जाए। 


अपनी तारीख पर दर्शन करने जाएंगे 
सीएम ने अयोध्या जाने के कार्यक्रम को लेकर कहा कि प्रधानमंत्री ने सभी को अपनी अपनी तारीख पर आने को कहा है। हम मध्य प्रदेश की तय तारीख पर अयोध्या दर्शन करने जाएंगे। उन्होंने कहा कि हम महानाटक का मंचन कर विक्रमादित्य के जीवन को जीवंत करते हुए अयोध्या जाएंगे। 
बता दें, अयोध्या में 22 जनवरी को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का आयोजन होना है। इसको लेकर देशभर में तैयारी की जा रही है। अलग-अलग राज्यों से जनता की तरफ से कुछ ना कुछ सामग्री अयोध्या भेजी जा रही है। इसी क्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पांच लाख लड्डूयों को भेजने की घोषणा की थी। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed