फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: CBI produced all four accused in the court after the remand ended, sent them to jail in the Nursing C

MP News: नर्सिंग कॉलेज फर्जीवाड़े में CBI ने रिमांड खत्म होने पर चारों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया, जेल भेज

Sun, 02 Jun 2024 12:20 AM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क अमर उजाला भोपाल
न्यूज डेस्क अमर उजाला भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Sun, 02 Jun 2024 12:20 AM IST
सार

कोर्ट ने चारों आरोपियों के जमानत आवेदन खारिज कर दिया। अब इस मामले में अगली सुनवाई के लिए 14 जून की तारीख तय की गई है। 

विज्ञापन
MP News: CBI produced all four accused in the court after the remand ended, sent them to jail in the Nursing C
सीबीआई - फोटो : पीटीआई

विस्तार

मध्य प्रदेश के नर्सिंग फर्जीवाड़े से जुड़े रिश्वत मामले में सीबीआई ने रिमांड खत्म होने के बाद चार आरोपियों को शनिवार को कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने चारों आरोपियों राहुल राज, ओम गोस्वामी, रवि भदौरिया, जुगल किशोर शर्मा को जेल भेज दिया। इससे पहले नौ आरोपियों को कोर्ट ने जेल भेज दिया था। सीबीआई ने नर्सिंग कॉलेज की जांच में ही घोटाले होने पर अपने ही चार अधिकारियों समेत 13 लोगों को गिरफ्तार किया था। हाईकोर्ट ने कॉलेजों की जांच सीबीआई को सौंपी थी। सीबीआई की जांच टीम ने ही कॉलेज संचालकों से रिश्वत लेकर उनके कॉलेज को सूटेबल लिस्ट में शामिल किया था। रिश्वत मामला सामने आने के बाद हाईकोर्ट ने सूटेबल लिस्ट के कॉलेजों की दोबारा जांच के निर्देश दिए हैं।  
विज्ञापन


चार आरोपियों ने जमानत का आवेदन लगाया 
इस मामले में आरोपी प्रीति तिलकवार, सचिन जैन, राधारमण शर्मा, वेद शर्मा के अधिवक्ता ने जमानत आवेदन पेश किया। जिस पर शिकायतकर्ता रवि परमार ने अपने वकील आशीष निगम, लोकेंद्र सिंह के साथ कोर्ट में आपत्ति प्रस्तुत की। कोर्ट ने चारों आरोपियों के जमानत आवेदन खारिज कर दिया। अब इस मामले में अगली सुनवाई के लिए 14 जून की तारीख तय की गई है। 
विज्ञापन


नर्सिंग काउंसलिंग खत्म करने की चर्चा
नर्सिंग कॉलेज की मान्यता देने में बड़ी गडबडी सामने आने के बाद अब सरकार नर्सिंग काउंसलिंग खत्म करने की तैयारी कर रही है। केंद्र सरकार राज्य नर्सिंग एंड मिडवाइफरी आयोग विधेयक पारित कर चुकी है। सरकार काउंसलिंग की जगह आयोग का गठन करने की तैयारी कर रही है। यह आयोग शिक्षा के साथ ही नर्सिंग के लिए तालमेल, उत्कृष्टता और अनुसंधान पर भी फोकस करेगा। इसके माध्यम से कॉलेजों के मापदंड समेत प्रवेश के लिए राज्य स्तरीय परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कई अफसरों पर गिर सकती है गाज 
प्रदेश सरकार ने नर्सिंग कॉलेज फर्जीवाडे पर सख्ती शुरू कर दी है। इसमें पटवारी, राजस्व अधिकारियों के साथ ही अब 19 एसडीएम भी जांच के घेरे में आ सकते हैं। सरकार इन अधिकारियों को भी नोटिस भेजने की तैयारी कर रही है। वहीं, इस मामले के शिकायतकर्ता रवि परमार ने कहा कि नर्सिंग कॉलेज फर्जीवाड़े में अभी कई बड़े खुलासे हो सकते हैं, क्योंकि इस फर्जीवाड़े में कई बड़े अधिकारी शामिल हैं जिनके नाम सामने आना बाकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed