फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: Campaigning for the fourth phase in Madhya Pradesh will end today, voting on the remaining eight seat

MP News: मध्य प्रदेश में चौथे चरण का प्रचार आज थम जाएगा, बची आठ सीटों पर 13 मई को मतदान

Sat, 11 May 2024 10:35 AM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Sat, 11 May 2024 10:35 AM IST
सार

चुनाव का प्रचार थमने के बाद प्रत्याशी घर-घर जाकर प्रचार कर सकेंगे। इन आठ सीटों में इंदौर को छोड़कर बाकी सीटों पर कांग्रेस और भाजपा में सीधी टक्कर है। इन सीटों के 74 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला मतदाता ईवीएम का बटन दबा कर करेंगे। इससे पहले दिग्गज नेताओं ने प्रचार-प्रसार के लिए खूब जोर लगाया। 
 

विज्ञापन
MP News: Campaigning for the fourth phase in Madhya Pradesh will end today, voting on the remaining eight seat
भाजपा और कांग्रेस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश में लोकसभा चुनाव के चौथे और अंतिम चरण में आठ सीटों पर प्रचार का शोर शनिवार शाम छह बजे थम जाएगा। इसके बाद प्रत्याशी घर-घर जाकर संपर्क कर सकेंगे। इन सीटों पर 13 मई को मतदान होगा। प्रदेश की इंदौर, देवास, उज्जैन, खंडवा, खरगोन, मंदसौर, रतलाम, धार सीट पर 13 मई को सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक मतदान होगा। चुनाव आयोग ने मतदान की तैयारी पूरी कर ली है। चुनाव का प्रचार थमने के बाद प्रत्याशी घर-घर जाकर प्रचार कर सकेंगे। इन आठ सीटों में इंदौर को छोड़कर बाकी सीटों पर कांग्रेस और भाजपा में सीधी टक्कर है। इन सीटों के 74 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला मतदाता ईवीएम का बटन दबा कर करेंगे।  
विज्ञापन


इंदौर में सबसे ज्यादा 14 प्रत्याशी मैदान में है। इस सीट पर कांग्रेस के अक्षय कांति बम ने अपना नामांकन वापस ले लिया है। इसके बाद इंदौर से भाजपा प्रत्याशी शंकर लालवानी के सामने कोई मजबूत प्रत्याशी नहीं है। वहीं, दूसरी तरफ कांग्रेस ने इंदौर में नोटा का बटन दबाने के लिए अभियान चलाया हुआ है। रतलाम में 12, खंडवा में 11, उज्जैन में 9, देवास और मंदसौर में 8-8 और धार में सात प्रत्याशी मैदान में है। 
विज्ञापन


मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन ने बताया है कि संसदीय निर्वाचन क्षेत्र में मतदान समाप्ति के लिए निर्धारित समय के 48 घंटे से पहले से चुनाव प्रचार बंद करने का प्रावधान है। प्रचार-प्रसार समाप्त होने की समय-सीमा के बाद बाहरी क्षेत्र के उन व्यक्तियों को, जो उस लोकसभा संसदीय निर्वाचन क्षेत्र के मतदाता नहीं हैं, उन्हें वह निर्वाचन क्षेत्र छोड़ना होगा। इसके लिए जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा सघन निगरानी अभियान भी चलाया जाता है। बता दें, लोकसभा निर्वाचन के चौथे व मध्य प्रदेश के अंतिम चरण में आठ लोकसभा संसदीय क्षेत्रों देवास (अजा), उज्जैन (अजा), मंदसौर, रतलाम (अजजा), धार (अजजा), इंदौर, खरगोन (अजजा) एवं खंडवा में 13 मई को मतदान होना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed