फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: By-elections fixed for one Rajya Sabha seat and two assembly seats in the state, situation not clear

MP News: प्रदेश में एक राज्यसभा सीट और दो विधानसभा सीटों पर उपचुनाव तय, दो सीट पर स्थिति स्पष्ट नहीं

Wed, 05 Jun 2024 10:11 AM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Wed, 05 Jun 2024 10:11 AM IST
सार


लोकसभा चुनाव के परिणाम के बाद अब प्रदेश में एक राज्यसभा की एक सीट के साथ दो विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होना तय हो गया है।   
 

विज्ञापन
MP News: By-elections fixed for one Rajya Sabha seat and two assembly seats in the state, situation not clear
एमपी लोकसभा चुनाव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश में 29 लोकसभा सीटों के नतीजे आ गए है। इसके साथ ही प्रदेश में एक राज्यसभा की सीट और दो विधानसभा की सीटों पर 6 माह के अंदर उपचुनाव होंगे। राज्यसभा सीट ज्योतिरादित्य सिंधिया के लोकसभा चुनाव जीतने के चलते खाली होगी। वहीं, विदिशा से लोकसभा चुनाव जीतने के बाद शिवराज सिंह चौहान को बुधनी विधायक पद से इस्तीफा देने के बाद खाली होगी। वहीं, छिंदवाड़ा की अमरवाड़ा सीट से विधायक कमलेश शाह भाजपा में शामिल होने के बाद विधायक पद से इस्तीफा दे चुके है। उनके इस्तीफे को विधानसभा अध्यक्ष ने स्वीकार भी कर लिया है। ऐसे में साफ है कि मध्य प्रदेश में दो विधानसभा सीटें खाली हो गई है। इन सीटों पर जल्द ही उपचुनाव होंगे। 
विज्ञापन


केपी यादव जा सकते है राज्यसभा 
ज्योतिरादित्य सिंधिया के गुना-शिवपुरी से लोकसभा चुनाव जीतने के बाद उनकी राज्यसभा की सीट खाली हो गई है। उनका कार्यकाल 2026 तक था। ऐसे में अब उनकी जगह भाजपा पर नए उम्मीदवार को राज्यसभा में प्रतिनिधित्व करने का मौका मिलेगा। चर्चा है कि भाजपा केपी यादव को सिंधिया की जगह राज्यसभा भेज सकती है। पार्टी ने यादव का टिकट काटकर ही सिंधिया को प्रत्याशी बनाया था। 
विज्ञापन


अमरवाड़ा में शाह, बुधनी में कार्तिकेय 
छिंदवाड़ा की अमरवाड़ा सीट पर भाजपा कमलेश शाह को ही प्रत्याशी बना सकती है। वहीं, बुधनी में शिवराज सिंह चौहान की जगह कार्तिकेय चौहान को प्रत्याशी बनाया जा सकता है। बुधनी में कार्तिकेय काफी सक्रिय है। हालांकि इसका निर्णय पार्टी का नेतृत्व लेगा। इसके अलावा रमाकांत भार्गव को भी प्रत्याशी बनाने की चर्चा है। दरअसल रमाकांत भार्गव का टिकटकर काट कर ही विदिशा में शिवराज सिंह चौहान को प्रत्याशी बनाया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सप्रे और रावत ने नहीं दिए इस्तीफे 
लोकसभा चुनाव के बीच में कांग्रेस के तीन विधायकों ने भाजपा की सदस्यता ली थी। इसमें शाह ने सदस्यता लेने के साथ ही विधायक पद से इस्तीफा दे दिया था। वहीं, विजयपुर से विधायक रामनिवास रावत और बीना से विधायक निर्मला सप्रे भी भाजपा में शामिल हुई है, लेकिन उन्होंने अपने पद से इस्तीफा नहीं दिया है। ऐसे में अभी इन दोनों सीटों पर उपचुनाव को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed