फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: Brokers will be reined in on Tatkal tickets; booking on the Bhopal-Jodhpur Express will now be done v

MP News: तत्काल टिकट में दलालों पर लगेगी लगाम, भोपाल-जोधपुर एक्सप्रेस में अब OTP से होगी बुकिंग

Wed, 17 Dec 2025 07:58 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: संदीप तिवारी Updated Wed, 17 Dec 2025 07:58 PM IST
सार

भोपाल-जोधपुर एक्सप्रेस मेंओटीपी आधारित तत्काल टिकट बुकिंग प्रणाली लागू होगी। अब ऑनलाइन के साथ-साथ आरक्षण काउंटर से भी तत्काल टिकट केवल ओटीपी सत्यापन के बाद ही जारी किए जाएंगे। इस व्यवस्था का उद्देश्य फर्जी बुकिंग और दलाली पर रोक लगाना, पारदर्शिता बढ़ाना और वास्तविक यात्रियों को सुरक्षित व सुगम सेवा देना है। 

विज्ञापन
MP News: Brokers will be reined in on Tatkal tickets; booking on the Bhopal-Jodhpur Express will now be done v
रेलवे - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रेल यात्रियों के लिए तत्काल टिकट बुकिंग व्यवस्था में बड़ा बदलाव किया गया है। फर्जी और अवैध बुकिंग पर रोक लगाने के उद्देश्य से पश्चिम मध्य रेल ने भोपाल मंडल में ओटीपी आधारित तत्काल टिकट प्रणाली का विस्तार किया है। अब भोपाल-जोधपुर एक्सप्रेस में भी आरक्षण काउंटर से तत्काल टिकट केवल ओटीपी सत्यापन के बाद ही जारी किए जाएंगे। रेल प्रशासन के अनुसार, यह नई व्यवस्था 18 दिसंबर 2025 से लागू होगी। इससे पहले शताब्दी और वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों में ओटीपी आधारित तत्काल टिकट प्रणाली को सफलतापूर्वक लागू किया जा चुका है। अब इसी मॉडल को अन्य ट्रेनों में भी चरणबद्ध तरीके से लागू किया जा रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन

काउंटर से टिकट लेने पर भी जरूरी होगा OTP
सीनियर डीसीएम सौरभ कटारिया ने बताया कि संशोधित प्रणाली के तहत तत्काल टिकट चाहे आईआरसीटीसी वेबसाइट, मोबाइल ऐप या फिर कंप्यूटरीकृत आरक्षण काउंटर से लिया जाए, हर स्थिति में ओटीपी सत्यापन अनिवार्य होगा। बुकिंग प्रक्रिया के दौरान सिस्टम स्वतः एक वन-टाइम पासवर्ड जनरेट करेगा, जो यात्री द्वारा दिए गए मोबाइल नंबर पर भेजा जाएगा। ओटीपी के सफल सत्यापन के बाद ही टिकट जारी किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पारदर्शिता और सुरक्षा होगी मजबूत
रेल अधिकारियों का कहना है कि इस व्यवस्था से तत्काल टिकटों की कालाबाजारी पर रोक लगेगी और वास्तविक यात्रियों को फायदा मिलेगा। ओटीपी आधारित सत्यापन से यह सुनिश्चित किया जा सकेगा कि टिकट उसी यात्री के नाम पर जारी हो, जिसने बुकिंग कराई है। इससे आरक्षण प्रक्रिया अधिक पारदर्शी और सुरक्षित बनेगी।

यह भी पढ़ें-मध्यप्रदेश में कड़ाके की ठंड के साथ घने कोहरे का डबल अटैक, आज 22 जिलों में अलर्ट

यात्रियों से अपील
पश्चिम मध्य रेलवे भोपाल मंडल ने यात्रियों से अपील की है कि तत्काल टिकट बुक करते समय अपना वैध और सक्रिय मोबाइल नंबर ही दर्ज करें। गलत या बंद मोबाइल नंबर देने पर ओटीपी प्राप्त नहीं होगा, जिससे टिकट जारी होने में परेशानी आ सकती है। रेल प्रशासन का संकेत है कि आने वाले समय में ओटीपी आधारित तत्काल टिकट प्रणाली को और ट्रेनों में भी लागू किया जा सकता है, ताकि यात्रियों को सुगम, सुरक्षित और भरोसेमंद टिकटिंग सुविधा मिल सके।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed