फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: BJP will take suggestions from the public in 'Developed India Modi ji's guarantee' campaign, issued n

MP News: भाजपा 'विकसित भारत मोदी जी की गारंटी' अभियान में जनता से लेगी सुझाव, मोबाइल नंबर जारी किया

Fri, 01 Mar 2024 07:11 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Fri, 01 Mar 2024 07:11 PM IST
सार

शुक्रवार को भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा और प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद ने प्रदेश कार्यालय में ‘‘विकसित भारत मोदी की गारंटी’’ अभियान को लेकर आयोजित लोकसभा प्रभारी और प्रकोष्ठों के प्रभारियों की कार्यशाला को भी संबोधित किया।

विज्ञापन
MP News: BJP will take suggestions from the public in 'Developed India Modi ji's guarantee' campaign, issued n
भाजपा ने जनता से सुझाव लेने जारी किया नंबर - फोटो : amar ujala

विस्तार

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) केंद्र में तीसरी बार सरकार बनाने में जुट गई है। इसी कड़ी में चार मार्च से भाजपा प्रदेश में 'विकसित भारत मोदी जी की गारंटी' अभियान शुरू कर रही है। इसमें जनता से संकल्प पत्र के लिए सुझाव लिए जाएंगे। शुक्रवार को भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा और प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद ने प्रदेश कार्यालय में 'विकसित भारत मोदी की गारंटी' अभियान को लेकर आयोजित लोकसभा प्रभारी और प्रकोष्ठों के प्रभारियों की कार्यशाला को भी संबोधित किया। साथ ही संकल्प पत्र के लिए सुझाव पेटी और मिस्ड कॉल नंबर 9090902024 को लॉन्च किया।
विज्ञापन

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा कि अभियान के दौरान जनता से प्राप्त सुझावों को इसी साल होने वाले लोकसभा चुनावों के लिए पार्टी के संकल्प पत्र में शामिल किया जाएगा। इस अभियान के अंतर्गत जनता को मोदी सरकार की बीते 10 वर्षों की उपलब्धियों से अवगत कराया जाएगा। अभियान में पार्टी के विभिन्न प्रकोष्ठों की महत्वपूर्ण भूमिका होगी। सभी प्रकोष्ठ प्रदेश, जिला, विधानसभा स्तर पर संबंधित व्यावसायिक समूहों के साथ समाज के विभिन्न वर्गों से परिचर्चा एवं संवाद के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। नमो एप के माध्यम से 10 करोड़ ब्रांड एंबेसडर बनाए जाएंगे और देशभर से संकल्प पत्र के लिए एक करोड़ सुझाव लिए जाएंगे।
विज्ञापन


विकसित भारत को लेकर जानेंगे जनता की राय 
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 'विकसित भारत मोदी की गारंटी' अभियान को जम्मू-कश्मीर से लांच कर चुके हैं। मध्य प्रदेश में भी यह अभियान लांच हो चुका है और अब इसे जिला, लोकसभा और विधानसभा स्तर पर लांच किया जाएगा। सबसे पहले इस अभियान के संबंध में प्रत्येक विधानसभा, जिला एवं लोकसभा में पत्रकार वार्ताओं का आयोजन किया जाएगा। लोगों से सुझाव लेने के लिए विभिन्न स्थानों, पार्टी की बैठकों, कार्यक्रमों में सुझाव पेटियां लगाई जाएंगी। इसके अलावा 9090902024 पर मिस्ड कॉल करके अथवा नमो एप डाउनलोड करके भी लोग अपने सुझाव दे सकेंगे। उन्होंने बताया कि अभियान के दौरान प्रदेश की सभी 29 लोकसभाओं में एलईडी प्रचार रथ घूमेंगे। छोटी-छोटी नुक्कड़ सभाओं का आयोजन कर लोगों से उनके सुझाव लिए जाएंगे। पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा बूथ स्तर पर प्रत्यक्ष जनसंपर्क के माध्यम से भी लोगों से सुझाव लिए जाएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


8 से 10 मार्च तक घर-घर जनसंपर्क अभियान
अभियान के संयोजक व विधायक बृजेन्द्र प्रताप सिंह ने कार्यशाला को संबोधित करते हुए कहा कि 15 मार्च तक अभियान को पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है, उसके बाद सुझाव पत्रों को संकल्प पत्र के लिए भेजा जाएगा। अभियान के सह संयोजक व इंदौर महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने कार्यशाला में प्रेजेंटेशन देते हुए कहा कि 2 और 3 मार्च को जिला केंद्रों पर मीडिया को अभियान की जानकारी दी जाएगी। 8 से 10 मार्च तक देश भर में घर-घर जनसंपर्क अभियान चलाया जाएगा। संकल्प पत्र में सुझावों के लिए आमजन से लेकर खिलाड़ियों, वकीलों या अन्य समाज की प्रतिष्ठित संस्थाओं, व्यक्तियों के साथ गोष्ठी और संवाद किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed