फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: BJP will give kar sevaks and their families darshan of Ramlala in Ayodhya, VD Sharma announced

MP News: कारसेवकों और उनके परिवार को अयोध्या में रामलला के दर्शन कराएंगी भाजपा, वीडी शर्मा ने की घोषणा

Sun, 21 Jan 2024 03:51 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Sun, 21 Jan 2024 03:51 PM IST
सार


मध्य प्रदेश के कारसेवकों और उनके परिवार को भारतीय जनता पार्टी अयोध्या में रामलला के दर्शन कराने ले जाएंगी। इसकी घोषणा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने की। 

विज्ञापन
MP News: BJP will give kar sevaks and their families darshan of Ramlala in Ayodhya, VD Sharma announced
कारसेवक अचल सिंह का सम्मान करने उनके घर पहुंचे वीडी शर्मा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने रविवार को घोषणा की कि भाजपा कारसेवकों और उनके परिवार को अयोध्या में रामलला के दर्शन कराने ले जाएगी। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष कारसेवक अचल सिंह का सम्मान करने उनके गांव थुआखेड़ा पहुंचे थे। इस अवसर पर अचल सिंह ने कहा कि उनको याद किया इसकी बहुत खुशी हैं। बता दें अचल सिंह ने अमर उजाला से खास बातचीत में  कहा था कि मैं बहुत खुश हूं। मेरे सामने भगवान की प्राण प्रतिष्ठा हो रही हैं। 30 साल से मेरा शरीर खराब है। मैं एक जगह ही बैठ कर राम का नाम जपता हूं। मेरे आने-जाने की व्यवस्था हो जाए तो मैं भी भगवान के दर्शन करना चाहता हूं। 
विज्ञापन


राजधानी भोपाल के राम भक्त अचल सिंह 30 साल से अपाहिज हैं। 1992 में अयोध्या में कार सेवा के दौरान ढांचा ढहाते समय उनके ऊपर गुंबद का मलबा गिर गया था। 1992 में कार सेवा करने भोपाल से अचल सिंह भी गए थे। वे गुंबद को गिराने के लिए उस पर चढ़ने वाले लोगों में शामिल थे। विवादित ढांचा ढहने के साथ ही वे नीचे गिर गए थे, जिससे मलबे में दब गए थे। उनको सिर और कमर में गंभीर चोटें आई थीं। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed