फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: BJP's target of 50 lakhs out of 1.5 crores achieved, VD Sharma said - will make records in membership

MP News: BJP का डेढ़ करोड़ में से पचास लाख का लक्ष्य पूरा, वीडी शर्मा बोले-सदस्यता अभियान में बनाएंगे रिकॉर्ड

Fri, 20 Sep 2024 06:59 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Fri, 20 Sep 2024 06:59 PM IST
सार

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा कि मध्य प्रदेश में सदस्यता का इतिहास बनाएंगे और अभियान हमारे लक्ष्यों से भी आगे जाएगा। 

विज्ञापन
MP News: BJP's target of 50 lakhs out of 1.5 crores achieved, VD Sharma said - will make records in membership
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने 50 लाख से अधिक सदस्य का आकड़ा पार कर लिया है। मध्य प्रदेश भाजपा ने प्रदेश में डेढ़ करोड़ सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा है। जिसमें से 50 लाख का लक्ष्य पूरा कर लिया है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा कि मध्य प्रदेश में सदस्यता का इतिहास बनाएंगे और अभियान हमारे लक्ष्यों से भी आगे जाएगा। 
विज्ञापन


मध्य प्रदेश भाजपा के प्रदेश में 95 लाख सदस्य थे। इस बार भाजपा ने 55 लाख अधिक डेढ़ करोड़ सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा है। इसमें से 50 लाख से अधिक सदस्य भाजपा ने बना लिए है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा कि कार्यकर्ता के परिश्रम से मध्य प्रदेश भाजपा 50 लाख सदस्यता  क्राॅस कर गई है। अब तक 57 लाख मिस्ड कॉल हुए है। 50 लाख फॉर्म भरे जा चुके हैं। भाजपा के कार्यकर्ताओं ने रिकॉर्ड बनाया है। उन्होंने कहा कि इस बार हमारे लक्ष्य से ऊपर सदस्यता होगी। शर्मा ने कहा कि गुरुवार और शुक्रवार को माता-बहनों ने सदस्यता का रिकॉर्ड बनाया है। 21 और 22 सितंबर को नौजवानों की सदस्यता का दिन होगा। उन्होंने कहा कि समाज के सभी वर्गों और अलग-अलग क्षेत्र के लोग भाजपा के सदस्य बन रहे हैं। 
विज्ञापन


शर्मा ने कांग्रेस पर साधा निशाना 
वीडी शर्मा ने मीडिया से बातचीत करते हुए कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी लगातार झूठ बोलते हैं। उन्होंने याद दिलाया कि कमलनाथ की 15 की सरकार में एक भी किसान का कर्जा माफ नहीं किया। उन्होंने कहा कि दिग्विजय सिंह के नेतृत्व में ही किसानों पर गोली चलवाई थी। आज यह किसानों के अधिकारों की बात कर रहे हैं। जबकि उनके नेता झूठ बोलने का रिकॉर्ड बना रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed