{"_id":"64fffb69b6b61c7c4b012658","slug":"mp-news-bjp-s-second-list-may-come-tomorrow-names-will-be-approved-in-the-central-election-committee-meeting-2023-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: भाजपा की दूसरी सूची आ सकती है कल, केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में लगेगी नामों पर मुहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: भाजपा की दूसरी सूची आ सकती है कल, केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में लगेगी नामों पर मुहर
Tue, 12 Sep 2023 11:17 AM IST
आनंद पवार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: आनंद पवार
Updated Tue, 12 Sep 2023 11:17 AM IST
सार
भाजपा हारी 39 सीटों पर पहले ही उम्मीदवारों की घोषणा कर चुकी है। बैठक में बाकी 64 हारी सीटों पर प्रत्याशियों के नाम को लेकर चर्चा की गई।
विज्ञापन
भाजपा की चुनावी तैयारियां
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा के प्रत्याशियों की दूसरी सूची बुधवार को सकती है। इस सूची को लेकर दिल्ली में सोमवार को केंद्रीय नेतृत्व के साथ मध्य प्रदेश के नेताओं ने मंथन किया। इसमें 64 हारी सीटों के प्रत्याशियों पर विचार किया गया। अब भाजपा केंद्रीय चुनाव समिति की 13 सितंबर को होने वाली बैठक में नामों पर मुहर लगेगी। इसके बाद दूसरी सूची जारी होने की संभावना है।
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के निवास पर मध्य प्रदेश के नेताओं की बैठक हुई। बैठक में भाग लेने के लिए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा पहुंचे। वहीं, बैठक में केंद्रीय मंत्री और चुनाव प्रबंधन समिति के संयोजक नरेंद्र सिंह तोमर, संगठन महासचिव बीएल संतोष और केंद्रीय मंत्री गृहमंत्री अमित शाह भी शामिल हुए। बैठक में हारी सीटों के अलावा कम अंतर से हारी सीटों को लेकर चर्चा हुई।
भाजपा हारी 39 सीटों पर पहले ही उम्मीदवारों की घोषणा कर चुकी है। बैठक में बाकी 64 हारी सीटों पर प्रत्याशियों के नाम को लेकर चर्चा की गई। भाजपा का प्रत्याशी चयन का फॉर्मूला सिर्फ जिताऊ उम्मीदवार रखा गया है। इसमें प्रदेश के नेताओं के साथ ही केंद्रीय नेतृत्व भी अपने सर्वे के आधार पर नाम फाइनल कर रहा है। सूत्रों का कहना है कि वर्तमान विधायकों के टिकट दूसरे राज्यों से प्रदेश में भेजे गए विधायकों की रिपोर्ट के आधार पर तय किए जाएंगे।
विज्ञापन
वहीं, ऐसा बताया जा रहा है कि 13 सितंबर को भाजपा केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक है। इसमें भाग लेने के लिए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा फिर दिल्ली जाएंगे। इसमें दूसरी सूची के प्रत्याशियों के नामों पर मुहर लग जाएगी। दरअसल, भाजपा हारी सीटों पर जल्द ही उम्मीदवारों के नाम का एलान करना चाहती है। ताकि प्रत्याशियों को प्रचार प्रसार करने का पर्याप्त समय मिल सके।