फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: BJP's membership campaign continues, shock to Congress in Satna - two councilors join BJP

MP News: भाजपा का सदस्यता अभियान जारी, सतना में कांग्रेस को झटका-दो पार्षद भाजपा में शामिल

Thu, 12 Sep 2024 12:28 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Thu, 12 Sep 2024 12:28 PM IST
सार

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा कि भाजपा की रीति-नीति से प्रभावित होकर कांग्रेस और अन्य दलों के लोग लगातार हमारी पार्टी से जुड़ रहे हैं। उसी कड़ी में आज सतना के दो प्रमुख पार्षदों ने भाजपा की सदस्यता ली है।

विज्ञापन
MP News: BJP's membership campaign continues, shock to Congress in Satna - two councilors join BJP
भाजपा में कांग्रेस के दो पार्षद - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश में चुनाव के बाद भी नेताओं का इधर से उधर आने-जाने का सिलसिला जारी है। इसी क्रम में गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सदस्यता अभियान के तहत सतना नगर निगम के दो कांग्रेस पार्षदों ने पार्टी का दामन थाम लिया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई। कांग्रेस पार्षद अर्चना अनिल गुप्ता और माया कोल ने भाजपा की नीतियों से प्रभावित होकर इस कदम को उठाया है।

विज्ञापन

 
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा कि भाजपा की रीति-नीति से प्रभावित होकर कांग्रेस और अन्य दलों के लोग लगातार हमारी पार्टी से जुड़ रहे हैं। उसी कड़ी में आज सतना के दो प्रमुख पार्षदों ने भाजपा की सदस्यता ली है। यह सिलसिला आने वाले समय में भी जारी रहेगा। सतना में हाल के दिनों में राजनीतिक उठापटक के प्रयास हुए थे, जिन्हें लेकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि शायद उन लोगों को आज इसका जवाब मिल गया होगा।भाजपा की बढ़ती ताकत और लोकप्रियता को देखकर इस तरह की कोशिशें की जा रही हैं, लेकिन भाजपा को इससे कोई नुकसान नहीं होने वाला। 
विज्ञापन

 
कांग्रेस के दो पार्षदों के बीजेपी में शामिल होने से सतना की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। स्थानीय स्तर पर इसे कांग्रेस के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है, जबकि बीजेपी इसे अपनी मजबूत पकड़ के रूप में देख रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed