फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: BJP's Jan Ashirwad Yatra will start from Chitrakoot on September 3, now JP Nadda will replace Shah

MP News: भाजपा की जन आशीर्वाद यात्रा की शुरुआत चित्रकुट से 3 सितंबर को अब शाह की जगह जेपी नड्डा  करेंगे

Tue, 29 Aug 2023 09:41 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Tue, 29 Aug 2023 09:41 PM IST
सार

प्रदेश में पांच जन आशीर्वाद यात्राएं विंध्य, महाकौशल, मालवा, ग्वालियर चंबल एवं बुन्देलखण्ड से निकलेंगी। पहली यात्रा विंध्य क्षेत्र के चित्रकूट से 3 सितंबर को कामतानाथ जी का आशीर्वाद लेकर शुरू होगी, जिसका शुभारंभ पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा जी करेंगे।

विज्ञापन
MP News: BJP's Jan Ashirwad Yatra will start from Chitrakoot on September 3, now JP Nadda will replace Shah
जेपी नड्डा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी पांच स्थानों से जनआशीर्वाद यात्राएं निकालेगी। इन यात्राओं के कार्यक्रम में थोड़ा परिवर्तन किया गया है। यात्राओं का शुभारंभ अलग-अलग तारीख को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा करेंगे। इसके अलावा अलग-अलग यात्राओं को केंद्रीय गृहमंत्र अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी शुभारंभ करेंगे। 
विज्ञापन

 
प्रदेश में पांच जन आशीर्वाद यात्राएं विंध्य, महाकौशल, मालवा, ग्वालियर चंबल एवं बुन्देलखण्ड से निकलेंगी। पहली यात्रा विंध्य क्षेत्र के चित्रकूट से 3 सितंबर को कामतानाथ जी का आशीर्वाद लेकर शुरू होगी, जिसका शुभारंभ पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा जी करेंगे। यह यात्रा निवाड़ी से होते हुए भोपाल पहुंचेगी। पहले इस यात्रा का शुभारंभ केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के करने का तय हुआ था। अब कार्यक्रम में परिवर्तन किया गया है। 
विज्ञापन


वहीं, दूसरी यात्रा महाकौशल के मंडला से 5 सितंबर को प्रारंभ होगी जिसका शुभारंभ केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह करेंगे। यह यात्रा जबलपुर होते हुए भोपाल पहुंचेगी। तीसरी यात्रा इंदौर संभाग के खंडवा से 6 सितंबर को धूनी वाले बाबा का आशीर्वाद लेकर प्रारंभ होगी, जिसका शुभारंभ केन्द्रीय सडक परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी करेंगे। चौथी यात्रा मालवा के नीमच से 4 सितम्बर को प्रारंभ होगी, जिसका शुभारंभ  रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह  करेंगे। पांचवी यात्रा ग्वालियर-चंबल संभाग के श्योपुर से 5 सितम्बर को प्रारंभ होगी, जिसका शुभारंभ केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह जी करेंगे। यह यात्राएं 21 सितंबर को भोपाल आकर समाप्त होगी। इसके बाद 25 सितंबर को भोपाल में भाजपा कार्यकर्ता महाकुंभ का आयोजन करेंगी। जिसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संबोधित करेंगे।  
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed