{"_id":"682385582baea130d0046ff1","slug":"mp-news-bjp-s-good-governance-campaign-on-the-300th-birth-anniversary-of-devi-ahilya-special-program-will-ru-2025-05-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: देवी अहिल्या की 300वीं जयंती पर भाजपा का सुशासन अभियान, 21 से 31 मई तक चलेगा विशेष कार्यक्रम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: देवी अहिल्या की 300वीं जयंती पर भाजपा का सुशासन अभियान, 21 से 31 मई तक चलेगा विशेष कार्यक्रम
Wed, 14 May 2025 08:19 AM IST
आनंद पवार
न्यूज डेस्क, भोपाल, मध्य प्रदेश
न्यूज डेस्क, भोपाल, मध्य प्रदेश
Published by: आनंद पवार
Updated Wed, 14 May 2025 08:19 AM IST
सार
होलकर वंश की महान शासिका रानी अहिल्याबाई होलकर की 300वीं जयंती को विशेष रूप से स्मरणीय बनाने के लिए भारतीय जनता पार्टी 21 से 31 मई तक पूरे मध्यप्रदेश में विशेष अभियान चलाएगी। इस अभियान के जरिए पार्टी न सिर्फ अहिल्याबाई की धार्मिक, सांस्कृतिक और प्रशासनिक विरासत को जनता के बीच प्रस्तुत करेगी, बल्कि केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और महिला सशक्तिकरण की उपलब्धियों को भी उजागर करेगी।
विज्ञापन
भाजपा।
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
होलकर वंश की वीरांगना रानी अहिल्याबाई होलकर की 300वीं जयंती के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी राज्यभर में 21 से 31 मई तक विशेष अभियान चलाएगी। इस अभियान के माध्यम से पार्टी महारानी अहिल्याबाई की विरासत, सुशासन और सामाजिक सुधारों को जन-जन तक पहुंचाएगी। साथ ही केंद्र और राज्य सरकार के समावेशी विकास और महिला सशक्तिकरण से जुड़े कार्यों को भी उजागर किया जाएगा।
जनसंपर्क, संवाद और महिला वॉकेथॉन होंगे आयोजन
अभियान के दौरान प्रदेशभर में महिला वॉकेथॉन, जनसंवाद, प्रतियोगिताएं और अन्य कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। पार्टी कार्यकर्ता और नेता रानी अहिल्याबाई के न्यायप्रिय प्रशासन, मंदिरों के जीर्णोद्धार, धार्मिक-सांस्कृतिक उत्थान और उनके दूरदर्शी नेतृत्व को आम जनता तक पहुंचाएंगे। साथ ही, इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में चल रही सरकार के "विकास भी, विरासत भी" के सिद्धांत को भी प्रचारित किया जाएगा।
महिला सशक्तिकरण की योजनाएं होंगी केंद्र में
बीजेपी इस अभियान के माध्यम से यह भी बताएगी कि किस प्रकार केंद्र और मध्य प्रदेश की सरकारों ने एससी, एसटी, पिछड़े वर्गों, महिलाओं, गृह व कुटीर उद्योगों और सांस्कृतिक धरोहरों को संरक्षित करने की दिशा में काम किया है।
विज्ञापन
14 मई को भोपाल में होगी रणनीतिक बैठक
अभियान की तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए 14 मई को भोपाल स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय में एक अहम बैठक बुलाई गई है। इसमें राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री, प्रदेश अध्यक्ष, प्रदेश प्रभारी एवं प्रदेश संगठन महामंत्री शामिल होंगे। बैठक में अभियान की रूपरेखा और कार्यक्रमों के क्रियान्वयन पर चर्चा की जाएगी।