फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: BJP's emphasis on contact rather than noise, BJP leaders will reach every home through beneficiary pu

MP News: भाजपा का शोर से ज्यादा संपर्क पर जोर, लाभार्थी जनसंपर्क अभियान से घर-घर पहुचेंगे भाजपा नेता

Sat, 02 Mar 2024 05:29 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Sat, 02 Mar 2024 05:29 PM IST
सार



राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा को विफल करने प्रदेश भाजपा ने शनिवार से लाभार्थी अभियान शुरू किया है। इसमें भाजपा नेता हितग्राहियों के घर-घर पहुंचेंगे। 

विज्ञापन
MP News: BJP's emphasis on contact rather than noise, BJP leaders will reach every home through beneficiary pu
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा भोपाल में पहुंचे लाभार्थी के घर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लोकसभा चुनाव में प्रदेश की 29 में से 29 सीटों को जीतने के लिए भाजपा जुट गई।  इसी कड़ी में अब भाजपा ने शनिवार से लाभार्थी जनसंपर्क अभियान शुरू किया है। इसमें तीन दिन चार मार्च तक मुख्यमंत्री, मंत्री, विधायक, संगठन के पदाधिकारी भाजपा के नेता घर-घर जाएंगे। अभियान के तहत प्रदेश के 41 लाख से अधिक पार्टी कार्यकर्ता प्रदेश के 64523 बूथों में घर-घर संपर्क कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की ‘‘पाती‘‘ लाभार्थियों को देने के साथ घर-घर में स्टीकर चिपकाएंगे। इसके साथ ही लाभार्थियों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की तरफ से राम-राम भी कहेंगे। इसकी शुरुआत भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने भोपाल के जवाहर चौक से की। शर्मा ने लाभार्थी जन सम्पर्क अभियान के तहत लाभार्थियों से  संवाद कर सरकार की उपलब्धियों के पत्रक वितरित करते हुए सेल्फी ली। साथ ही दीवारों पर भाजपा के नारे लिखे। वहीं,एमपी लोकसभा चुनाव प्रभारी डॉ. महेन्द्र सिंह लाभार्थी संपर्क अभियान के अंतर्गत राजधानी के वार्ड 20 के सिलावटपुरा, दाल मील, सब्जी मंडी बूथ क्रमांक 7 पर लाभार्थी से संवाद किया।  
विज्ञापन


लाभार्थियों को साधने पर फोकस 
प्रदेश में करीब पांच करोड़ लोग मुफ्त राशन योजना का लाभ ले रहे हैं। प्रधानमंत्री आवास योजना से ग्रामीण और शहरी क्षेत्र में करीब 44 लाख परिवारों को पक्का मकान मिला। प्रदेश में करीब 3.62 लाख लोगों को आयुष्मान कार्ड बांटे गए। भाजपा का फोकस लाभार्थी जनसंपर्क अभियान के माध्यम से चुनाव से पहले केंद्र और राज्य सरकार की योजना का लाभ ले रहे हितग्राहियों तक पहुंचना और उनको साधना है। साथ ही इसे प्रदेश में राहुल गांधी के आगमन पर शुरू करने पर न्याय यात्रा को विफल करने की रणनीति के रूप में भी देखा जा रहा है। 
विज्ञापन


तीन दिन भाजपा कार्यकर्ता पहुंचेगे घर-घर
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा कि मोदी सरकार की गरीब कल्याण की नीतियों से देश के 25 करोड़ लोग गरीबी रेखा से ऊपर आए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में मध्य प्रदेश में ढाई करोड़ से ऊपर लोग गरीबी रेखा से ऊपर आए। उन्होंने कहा कि प्रदेश में भाजपा के नेतृत्व में सीएम से लेकर मंत्री और नगर पंचायत और पार्ष तक तीन दिन हितग्राहियों से संपर्क करेंगे और प्रधानमंत्री का संदेश लोगों के बीच पहुंचाएंगे। उन्होंने कहा कि गांव चलो अभियान में 62 हजार कार्यकर्ता थे। इस बार इससे ज्यादा कार्यकर्ता जुटेंगेऔर घर घर पहुंचेंगे। हर बूथ पर तीन कार्यकर्ता इंचार्ज बनाए गए हैं। एमपी लोकसभा चुनाव प्रभारी डॉ. महेन्द्र सिंह ने कहा कि मोदी सरकार की योजनाओं के कारण जीवन में आए बदलावों से हर लाभार्थी बहुत खुश है। सभी के होठों पर बस यही बात है कि ’फिर एक बार-मोदी सरकार’।  सिंह ने कहा कि पार्टी के अभियान के अंतर्गत सरकार की योजनाओं के लाभार्थियों से मिले हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का प्रणाम उन तक पहुंचाया है और उनके हाल-चाल भी जाने हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed