फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: BJP's election campaign, PM Modi will come to Bhopal on June 27, will flag off Jabalpur-Indore Vande

MP News: BJP का चुनावी शंखनाद, 27 जून को भोपाल आएंगे PM मोदी, जबलपुर-इंदौर वंदे भारत को दिखाएंगे हरी झंडी

Wed, 14 Jun 2023 06:29 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Wed, 14 Jun 2023 06:29 PM IST
सार

भाजपा ने चुनावी शंखनाथ कर दिया है। इस बीच 22 जून को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह बालाघाट और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा 30 जून को खरगोन के दौरे पर आएंगे।

विज्ञापन
MP News: BJP's election campaign, PM Modi will come to Bhopal on June 27, will flag off Jabalpur-Indore Vande
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भोपाल आएंगे - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में पांच माह का समय बचा है। इससे पहले भाजपा के केंद्रीय मंत्रियों के दौरे शुरू हो गए है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के बाद अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 27 जून को भोपाल आ रहे हैं। वह जबलपुर-इंदौर वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे। वहीं, भाजपा के देश भर के बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं का संबोधित करेंगे। 
विज्ञापन


भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने बुधवार को मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि प्रधानमंत्री 27 तारीख को भोपाल आ रहे हैं। प्रधानमंत्री भारतीय जनता पार्टी के देशभर के डिजिटल रैली के लिए चयनित ढाई हजार लोगों को संबोधित करेंगे। वहीं इसका सीधा प्रसारण देश के दस लाख बूथों पर होगा। वीडी शर्मा ने कहा कि हमारे 64 हजार 100 बूथों पर हर कार्यकर्ता, बूथ अध्यक्ष से बूथ समिति और लेकर पन्ना प्रमुख से लेकर पन्ना समिति, जो हमारा बूथ का नेटवर्क है उन सबको संबोधित करेंगे। उन्होंने बताया कि प्रदेश में 38 लाख कार्यकर्ता मध्य प्रदेश के डिजिटल एनरोल्ड है, जो उस रैली में शामिल होंगे। 
विज्ञापन

 
वीडी शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भोपाल से जबलपुर-इंदौर वंदेभारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाएंगे। इससे पहले प्रधानमंत्री धार जाएंगे। यहां सिकल सेल एनीमिया को लेकर आयोजित कार्यक्रम में भाग लेंगे। धार से भोपाल आएंगे। यहां पर भाजपा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का बड़ा रोड शो कर सकती है। इसके बाद प्रधानमंत्री कार्यकर्ता को संबोधित करेंगे। बता दें भाजपा ने अपना चुनावी शंखनाथ कर दिया है। इस बीच 22 जून को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह बालाघाट और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा 30 जून को खरगोन के दौरे पर आएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed