फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: BJP MLA Rameshwar Sharma said- action should also be taken against Mullah Maulvi who preaches religio

MP News: BJP विधायक रामेश्वर शर्मा बोले- सवाब की शिक्षा देने वाले धर्म ग्रंथ मुल्ला मौलवी पर भी कार्यवाही हो

Sun, 04 May 2025 04:01 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Sun, 04 May 2025 04:01 PM IST
सार

भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा ने धर्म के नाम पर अपराध को बढ़ावा देने वालों पर सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए बयान दिया है कि अगर किसी अपराधी ने इस्लाम धर्म के नाम पर 'सवाब' के लिए बलात्कार जैसे कृत्य को सही ठहराया है, तो ऐसे ग्रंथों, स्थलों और लोगों को चिन्हित कर उनके खिलाफ भी कठोर कार्रवाई की जानी चाहिए।

विज्ञापन
MP News: BJP MLA Rameshwar Sharma said- action should also be taken against Mullah Maulvi who preaches religio
विधायक रामेश्वर शर्मा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी भोपाल में लव जिहाद को लेकर सियासी बयानबाजी भी तेज हो रही है। लव-जिहाद से जुड़े एक हालिया प्रकरण में भोपाल के हुज़ूर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा ने तीखा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि यदि कोई अपराधी यह स्वीकार करता है कि वह इस्लाम धर्म के नाम पर अपराध कर रहा है, तो इस शिक्षा की जड़ तक जाकर कार्रवाई होनी चाहिए।
विज्ञापन


विधायक शर्मा ने पुलिस कमिश्नर को पत्र लिखकर पूछा है कि यदि आरोपी यह कहता है कि हिंदू बहन-बेटियों के साथ बलात्कार करने पर उसे 'सवाब' (धार्मिक पुण्य) मिलता है, तो यह किस धर्मग्रंथ में लिखा है?" उन्होंने मांग की है कि ऐसे कथनों की तह में जाकर जांच की जाए कि ऐसी सोच किस ग्रंथ, स्थल या व्यक्ति द्वारा आरोपियों में पैदा की गई। उन्होंने कहा कि जिस ग्रंथ में यह लिखा है, उसकी जब्ती की जानी चाहिए। यह देखा जाए कि अपराध की यह प्रेरणा किस स्थल से मिली-किसी मस्जिद से, मदरसे से या किसी मौलवी द्वारा सिखाई गई? ऐसे मौलवियों और धर्म-शिक्षकों पर भी कार्रवाई होनी चाहिए। 
विज्ञापन


रामेश्वर शर्मा ने जोर देकर कहा कि केवल आरोपी तक सीमित रहने के बजाय अपराध की वैचारिक जड़ तक पहुंचना जरूरी है। उन्होंने कहा कि अगर ऐसे ग्रंथ और लोग देश में मौजूद हैं जो युवाओं को सिखा रहे हैं कि यदि वे अपराध करेंगे तो उन्हें जन्नत मिलेगी, तो उन पर भी कठोर कार्रवाई की जाए। उन्होंने यह भी जोड़ा कि यह तय करना जरूरी है कि उन्हें जन्नत मिलेगी या कब्रिस्तान, लेकिन पहले इस सोच की तह तक जाकर पूरे नेटवर्क का पर्दाफाश करना जरूरी है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed