फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: BJP leader Shazia Ilmi said – Mamata government's old record of protecting rapists

MP News: भाजपा नेता शाजिया इल्मी बोलीं- दुष्कर्मियों के संरक्षण का ममता सरकार का पुराना रिकॉर्ड

Fri, 16 Aug 2024 09:55 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Fri, 16 Aug 2024 09:55 PM IST
सार



भाजपा नेता शाजिया इल्मी ने शुक्रवार को पश्चिम बंगाल की घटना को लेकर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और इंडी गठबंधन पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि ममता अपनी नाकारा सरकार को बचाने राम, श्याम और वाम का नाम ले रही है। 

विज्ञापन
MP News: BJP leader Shazia Ilmi said – Mamata government's old record of protecting rapists
भाजपा नेता शाजिया इल्मी की प्रेसवार्ता - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय प्रवक्ता शाजिया इल्मी ने शुक्रवार को प्रदेश भाजपा कार्यालय में पत्रकार-वार्ता को संबोधित किया। उन्होंने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और उनकी सरकार को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि कोलकाता में महिला डॉक्टर से सामूहिक दुष्कर्म और हत्या की बर्बरतापूर्ण घटना ममता सरकार के जमीर पर धब्बा है। इस जघन्य घटना के आरोपियों पर कार्रवाई करने की बजाय मुख्यमंत्री ममता बनर्जी बचाने, सबूत नष्ट कराने का शर्मनाक काम कर रही हैं। दुष्कर्मियों, अत्याचारी राक्षसों को बचाना, उन्हें संरक्षण देना ममता सरकार का पुराना रिकॉर्ड रहा है और यही इंडी गठबंधन का असली चरित्र भी है।
विज्ञापन


राम से इतना बैर क्यों? 
शाजिया इल्मी ने कहा कि महिला चिकित्सक के साथ हुई बर्बरता के दोषियों पर कार्रवाई की बजाय मुख्यमंत्री ममता बनर्जी इसके लिए राम, श्याम और वाम को जिम्मेदार बता रही हैं। राम किसी एक पार्टी या धर्म के नहीं, पूरे देश के हैं। इस घटना के संबंध में भगवान राम का नाम लिया जाना अत्यंत शर्मनाक है। ममता बनर्जी को देश को यह बताना होगा कि उन्हें राम से इतना बैर क्यों है? शाजिया इल्मी ने कहा कि महिला डॉक्टर के पोस्टमॉर्टम में जिस तरह की बर्बरता और हैवानियत के साक्ष्य मिले हैं, उससे पूरा देश सदमे में हैं। अपराधियों को राजनीतिक शह दिए जाने के चलते पश्चिम बंगाल में लड़कियां इतनी असुरक्षित महसूस कर रही हैं कि उन्हें लगता है पता नहीं कब उनकी बारी आ जाए। लेकिन ममता बनर्जी और उनकी सरकार कार्रवाई की बजाय आरोपियों को उसी तरह संरक्षण दे रही है, जैसा शाहजहां शेख को दिया था और 40 दिनों तक उसे कानून से छिपाए रखा था। उन्होंने कहा कि सारा देश आज ये जानना चाहता है कि मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल की नियुक्ति किसने की, प्रिंसिपल क्या कर रहा था, उसे बर्खास्त क्यों नहीं किया गया, घटना के समय सीसीटीवी कैमरे चालू क्यों नहीं थे?
विज्ञापन


ममता सरकार का रवैया शर्मनाक
शाजिया इल्मी ने कहा कि इस पूरे मामले में ममता सरकार का रवैया शर्मनाक रहा है। पीड़ित महिला डॉक्टर के माता-पिता को ममता सरकार ने बताया कि उनकी बेटी ने आत्महत्या की है। इस घटना के बाद से लगातार सबूत नष्ट करने और आरोपियों को बचाने के प्रयास किए जा रहे हैं। शाजिया ने कहा कि कोलकाता की घटना ऐसी पहली घटना नहीं है, जिसमें इंडी गठबंधन के लोगों ने अपराधियों को संरक्षण दिया हो। इससे पहले दुष्कर्म के आरोपी शाहजहां शेख को ममता बनर्जी किस तरह से बचाती रही, यह पूरे देश ने देखा है। उत्तर प्रदेश के कन्नौज में 12 वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म कर उसे गर्भवती बना दिया गया। लेकिन यहां भी सपा के मुखिया अखिलेश यादव आरोपी मोइद खान को बचाने का भरपूर प्रयास कर रहे हैं, क्योंकि वो सपा नेताओं का करीबी रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed