फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: BJP campaign chariot visited villages in 29 seats, took suggestions from people, will include in the

MP News: 29 सीटो में गांव-गांव घूमे भाजपा के प्रचार रथ, लोगों से सुझाव लिए, संकल्प पत्र में शामिल करेंगे

Thu, 21 Mar 2024 11:07 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Thu, 21 Mar 2024 11:07 PM IST
सार


भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने 1200 स्थानों पर सुझाव पेटियां लगाईं। अलग-अलग वर्गों से सुझाव पेटियों, नमो एप और मिस कॉल के जरिए लाखों सुझाव लिए गए।  

विज्ञापन
MP News: BJP campaign chariot visited villages in 29 seats, took suggestions from people, will include in the
भोपाल ने संकल्प पत्र को लेकर की बैठक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की इच्छा थी कि लोकसभा चुनाव के लिए पार्टी का जो संकल्प तैयार हो, वह जनता से मिले सुझावों पर आधारित हो। इसके लिए हमने प्रदेश स्तर से लेकर मंडल स्तर तक संगठन की रचना की और टोलियां बनाई तथा विभिन्न माध्यमों से लाखों सुझाव एकत्रित किए हैं, जिनमें लोगों ने विकसित भारत के बारे में उनकी सोच और कल्पना को पार्टी के साथ साझा किया है। इन सुझावों को हम आज केंद्रीय नेतृत्व को भेज रहे हैं, जहां से उन्हें पार्टी के संकल्प पत्र में शामिल किया जाएगा। 
विज्ञापन


यह बात भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद वीडी शर्मा ने गुरुवार को मीडिया से चर्चा के दौरान कही। इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भी उपस्थित रहे। 
विज्ञापन

प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय अधिवेशन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने यह इच्छा व्यक्त की थी कि हमारा संकल्प पत्र जनता के सुझावों पर आधारित होना चाहिए। इसके लिए मध्य प्रदेश में हमने प्रदेश स्तर से लेकर मंडल स्तर तक संरचना बनाई, टोलियों का गठन किया। सभी 29 लोकसभा क्षेत्रों में 1200 स्थानों पर सुझाव पेटियां लगाई गईं और 58 प्रचार रथों के माध्यम से भी गांव-गांव से सुझाव एकत्रित किए गए। पार्टी के जो भी कार्यक्रम आयोजित किए जाते थे, उस दौरान भी सुझाव पेटियां रखी जाती थीं। इसके अलावा अनेक लोगों ने नमो एप पर एवं मिस कॉल के माध्यम से भी अपने सुझाव दिये हैं, जो सीधे केंद्रीय कार्यालय पहुंच गए हैं। अन्य माध्यमों से प्राप्त सुझावों को आज हम केंद्रीय चुनाव प्रबंधन समिति के अंतर्गत संकल्प पत्र टोली को भेज रहे हैं। शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जी के नेतृत्व और लोकसभा चुनाव प्रभारी डॉ. महेंद्र सिंह के मार्गदर्शन में पार्टी कार्यकर्ताओं ने इन सुझावों के संकलन के लिए लगातार प्रयास किए, उन सभी को मैं बधाई देता हूं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


समाज के हर वर्ग ने सामने रखी विकसित भारत को लेकर अपनी सोच 
प्रदेश अध्यक्ष शर्मा ने कहा कि विभिन्न माध्यमों से हमें जो सुझाव मिले हैं, उनमें समाज के हर वर्ग के लोगों के सुझाव शामिल हैं। इसके लिए पार्टी नेताओं, पदाधिकारियों ने समाज के विभिन्न वर्गों और अलग-अलग व्यवसायों में लगे विभिन्न व्यवसायिक समूहों से चर्चा की तथा विकसित भारत को लेकर उनके सुझाव एकत्रित किए गए। इसके अलावा पूरे प्रदेश में प्रमुख नागरिकों और प्रबुद्धजनों के सम्मेलन आयोजित किए गए। डॉक्टर्स, इंजीनियर्स, सोशल वर्कर्स, लॉयर्स, चार्टर्ड एकाउंटेंट्स आदि के लिए अलग-अलग सम्मेलन हुए। इन सम्मेलनों में पार्टी नेताओं ने उपस्थित श्रोताओं से चर्चा करके उन्हें प्रधानमंत्री के विजन से अवगत कराया तथा विकसित भारत के बारे में उनसे भी सुझाव लिए गए। इन सभी सुझावों को आज केंद्रीय कार्यालय भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed