फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: Binod, you are watching...an IAS became CM's darling, Singhar took a dig at the transfers of IAS.

MP News: देख रहे हो बिनोद...एक आईएएस सीएम के लाडले बन गए, सिंघार ने आईएएस के तबादलों पर कसा तंज

Fri, 28 Jun 2024 09:57 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Fri, 28 Jun 2024 09:57 PM IST
सार


मध्य प्रदेश में भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के ट्रांसफर को लेकर नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने निशाना साधा है। उन्होंने आईएएस अधिकारी अशोक वर्णवाल को दोबारा वन विभाग का प्रमुख बनाने पर सवाल उठाए हैं। 

विज्ञापन
MP News: Binod, you are watching...an IAS became CM's darling, Singhar took a dig at the transfers of IAS.
उमंग सिंघार, नेता प्रतिपक्ष - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश में डॉ. मोहन यादव सरकार की प्रशासनिक सर्जरी पर सियासत तेज हो गई है। नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने डॉ. मोहन यादव सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने लिखा कि एक आईएएस अधिकारी मुख्यमंत्री के लाड़ले बन गए हैं। छह करोड़ के पौधों के घोटाले के सरगना को तीसरी बार वन विभाग की कमान दी गई। उन्होंने कहा कि सरकार की ऐसी भी क्या मजबूरी है। 
विज्ञापन


उमंग सिंघार ने सोशल मीडिया पर लिखा कि देख रहे हो न विनोद….कौन कहता है, शिवराज और मोहन में फूट है…मध्य प्रदेश सरकार में एक आईएएस अधिकारी अशोक वर्णवाल सीएम के लाडले बन गए! 6 करोड़ के पौधों के घोटाले के इस सरगना को तीसरी बार वन विभाग की कमान दे दी गई। सरकार की ऐसी भी क्या मजबूरी। उन्होंने कहा कि शिवराज सिंह चौहान के कार्यकाल में जो गलती हुई, उसकी लीपापोती करने के लिए मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने उन्हें फिर उसी कुर्सी पर बैठा दिया! सिंघार ने कहा जब मैं प्रदेश का वन मंत्री था, मैंने इस घोटाले पर एफआईआर करने के लिए फाइल भेजी थी, लेकिन, भाजपा की सरकार बनते ही शिवराज सिंह चौहान ने सिर्फ फाइल को नस्तीबद्ध करवा दिया, बल्कि इस अधिकारी को फिर वन विभाग की कमान सौंप दी गई! घोटालों की नई शुरुआत की साझेदारी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed