फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: Big meeting going on at Kamal Nath's residence, discussion is going on to finalize the promissory not

MP News: कमलनाथ के निवास पर चल रही बड़ी बैठक, वचन पत्र को अंतिम रूप देने हो रहा विचार-विमर्श

Sun, 14 May 2023 12:10 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Sun, 14 May 2023 12:10 PM IST
सार

पूर्व सीएम कमलनाथ की अध्यक्षता में चल रही बैठक में नेता प्रतिपक्ष डॉक्टर गोविंद सिंह, सुरेश पचौरी, वचन पत्र समिति के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह, सज्जन वर्मा, मुकेश नायक समेत वरिष्ठ नेता मौजूद है।  कांग्रेस ने शिवराज सरकार की लाडली बहना योजना की काअ में नारी सम्मान योजना लांच की है।

विज्ञापन
MP News: Big meeting going on at Kamal Nath's residence, discussion is going on to finalize the promissory not
कमलनाथ के निवास पर चल रही वचन पत्र समिति की बैठक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव इसी साल के अंत में हैं। कांग्रेस दोबारा सत्ता पाने के लिए महिला, किसान, युवाओं, कर्मचारियों के लिए कई वादे किए हैं। इसी के तहत पीसीसी चीफ और पूर्व सीएम कमलनाथ के निवास पर कांग्रेस की वचन पत्र समिति की बैठक बुलाई गई है। इस बैठक में विधानसभा चुनाव 2023 के वचन पत्र को अंतिम रूप देने के लिए विचार विमर्श किया जा रहा है।
विज्ञापन

 
पूर्व सीएम कमलनाथ की अध्यक्षता में चल रही बैठक में नेता प्रतिपक्ष डॉक्टर गोविंद सिंह, सुरेश पचौरी, वचन पत्र समिति के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह, सज्जन वर्मा, मुकेश नायक समेत वरिष्ठ नेता मौजूद है।  कांग्रेस ने शिवराज सरकार की लाडली बहना योजना की काअ में नारी सम्मान योजना लांच की है। यह कांग्रेस के वचन पत्र का हिस्सा है। इसमें कांग्रेस सरकार बनने पर महिलाओं को 15 सौ रुपए प्रतिमाह और 500 रुपए में गैस सिलेंडर का वादा कर रही है।
विज्ञापन

 
इसके अलावा कमलनाथ ओल्ड पेंशन स्कीम लागू करने की पहले ही घोषणा कर चुकी है। इसको लेकर कर्मचारी संगठन भी लगातार मांग कर रहे है। वहीं, किसान कर्ज माफी, सत्ती बिजली और सभी वर्गों के कल्याण के लिए योजनाएं कांग्रेस अपने वचन पत्र में शामिल करेगी। कांग्रेस का दावा है कि मध्य प्रदेश के विकास का नया रोडमैप कांग्रेस का वचन पत्र तैयार करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed