फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: Big blow to Congress before Lok Sabha elections, many leaders took membership of BJP.

MP News: लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका, कई नेताओं ने ली भाजपा की सदस्यता

Tue, 27 Feb 2024 09:08 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Tue, 27 Feb 2024 09:08 PM IST
सार



लोकसभा चुनाव से पहले नेताओं के इधर से उधर आने जाने का सिलसिला फिर तेज हो गया है। मंगलवार को बड़ी संख्या में कांग्रेस नेताओं ने भाजपा की सदस्यता ली। 

विज्ञापन
MP News: Big blow to Congress before Lok Sabha elections, many leaders took membership of BJP.
कांग्रेस नेता बड़ी संख्या में भाजपा में शामिल हुए - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लोकसभा चुनाव से पहले नेताओं का एक पार्टी से दूसरी पार्टी में आने जाने का सिलसिला जारी है। इसी क्रम में मंगलवार को कांग्रेस नेता पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल हुए। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, न्यू ज्वाइनिंग टोली के प्रदेश प्रभारी डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने भाजपा में शामिल होने वाले नेताओं को अंगवस्त्र पहनाकर पार्टी में स्वागत किया। शाजापुर से कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष योगेंद्र सिंह बंटी अपने समर्थकों के साथ कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए। साथ ही आगर नगर पालिका अध्यक्ष निलेश पटेल, पूर्व मंडी अध्यक्ष चंदर सिंह मेवाड़ा, शाजापुर जिला कांग्रेस प्रवक्ता गोविंद शर्मा, जिला महामंत्री विजेंद्र पाटीदार समेत जिले के बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता, पार्षद, सरपंच और पूर्व सरपंच समेत कांग्रेस के ढाई हजार कार्यकर्ता भाजपा में शामिल हुए। 
विज्ञापन


इन नेताओं ने भी ली भाजपा की सदस्यता 
प्रदेश कार्यालय में महिला कांग्रेस की प्रदेश संगठन मंत्री रश्मि मिश्रा, बरकतउल्ला विश्वविद्यालय के पूर्व कुलसचिव डॉ. बी. भारती, कांग्रेस के रायसेन पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष भंवरलाल पटेल, पिछडा वर्ग मोर्चा के जिला महामंत्री मिट्ठू लाल धाकड़, जनपद उपाध्यक्ष प्रतिभा शुक्ला सहित 40 से अधिक सरपंच, पूर्व सरपंच एवं कांग्रेस पदाधिकारियों ने पार्टी की विचारधारा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकास कार्यों से प्रभावित होकर भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।  
विज्ञापन

 
आप लोगों ने देश को परम वैभव पर पहुंचाने पार्टी छोड़ी: डॉ. मोहन यादव
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पार्टी में शामिल होने वाले कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं का स्वागत करते हुए कहा कि यह भरत मिलाप हुआ है। आज इस भरत मिलाप से इंद्र देवता भी प्रसन्न हुए और हल्की बारिश भी की। आप लोगों का उसी प्रकार से कांग्रस छोड़ी है, जिस प्रकार देश को आजाद कराने के लिए नेताजी सुभाष चंद्र बोस ने कांग्रेस छोड़ी थी। आप लोगों ने देश को परम वैभव पर पहुंचाने के लिए धर्म के कार्य में रोड़े अटकाने वालों के कारण पार्टी छोड़ी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में कार्य करने के लिए आप सब पार्टी से जुड़े हैं। इतनी बड़ी संख्या में एक साथ भाजपा परिवार में दूसरे दलों के नेताओं व कार्यकर्ताओं का शामिल होना इंगित करता है कि भाजपा 370 से अधिक सीटें लोकसभा में जीतेगी और नरेंद्र मोदी फिर से देश के प्रधानमंत्री बनेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


हम सब मिलकर 2047 तक भारत को विकसित बनाएंगे : वीडी
पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री के प्रति देश और प्रदेश के लोगों का विश्वास है कि बूथ स्तर तक कांग्रेस व अन्य दलों के नेता व कार्यकर्ता भाजपा में शामिल हो रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी एक परिवार है, परिवार का लगातार विस्तार हो रहा है। प्रधानमंत्री 2047 तक भारत को विकसित बनाने के संकल्प को लेकर कार्य कर रहे हैं। हम सब मिलकर इस संकल्प को पूरा करने के लिए कार्य कर रहे हैं और विकसित भारत बनाने के लिए कार्य करते रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed