फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: Big allegation of BJP, Bhagwandas Sabnani said – Congress giving protection to miscreants and adulter

MP News: भाजपा का बड़ा आरोप, भगवानदास सबनानी बोले- दुराचारियों और व्यभिचारियों को संरक्षण दे रही कांग्रेस

Fri, 25 Aug 2023 06:49 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Fri, 25 Aug 2023 06:49 PM IST
सार

भाजपा ने कांग्रेस नेताओं और विधायकों के चरित्र पर सवाल खड़े होने के बावजूद कार्रवाई ना करने को लेकर कांग्रेस पर सवाल उठाए है। 

विज्ञापन
MP News: Big allegation of BJP, Bhagwandas Sabnani said – Congress giving protection to miscreants and adulter
भगवानदास सबनानी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश चुनाव से पहले भाजपा ने कांग्रेस विधायकों के चरित्र को लेकर निशाना साधा है। डबरा से कांग्रेस विधायक सुरेश राजे और तेंदूखेड़ा विधायक संजय शर्मा का नाम अलग-अलग घटना में सामने आया है। सुरेश राजे के आपत्तिजनक वीडियो सामने आया है और संजय शर्मा पर सना खान हत्याकांड के आरोपी को संरक्षण देने का आरोप लगा है। इन दोनों मामलों को लेकर भाजपा ने कोई कार्रवाई नहीं करने और माफी नहीं मांगने का आरोप लगाया है। 
विज्ञापन

 
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री एवं प्रदेश कार्यालय प्रभारी भगवानदास सबनानी ने शुक्रवार को पार्टी कार्यालय में आयोजित पत्रकार-वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस में महिला सम्मान की कोई अहमियत नहीं है।  यह घटनाएं हमें बताती हैं कि कांग्रेस का दुराचारियों और व्यभिचारियों को संरक्षण प्राप्त है। यह दुर्भाग्य की बात है इसमें कांर्ग्रेस ने जिस तरीके से चुप्पी ओढ़ रखी है, उससे लग रहा है कि यह सब कांग्रेस के इशारे पर हो रहा है।  
विज्ञापन


सबनानी ने कहा कि विधायक संजय शर्मा का नाम सना खान हत्याकांड में सामने आया है। विधायक हत्यारे अमित साहू से लगातार बात कर रहे हैं, उन्हें मार्गदर्शन दे रहे हैं, संरक्षण दे रहे हैं। कांग्रेस ऐसे कांग्रेस नेताओं पर कार्रवाई करने की बजाय संरक्षण देने का काम कर रही है। वहीं विधायक सुरेश राजे का अशोभनीय वीडियो यह बताता है कि कांग्रेस नेताओं का असली चरित्र और चेहरा यही रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का एक पुराना इतिहास रहा है। गंधवानी से कांग्रेस विधायक उमंग सिंघार के खिलाफ एक महिला ने दुष्कर्म का मामला दर्ज करवाया था। उन्होंने महिला को शादी का झूठा आश्वासन देकर दुष्कर्म किया। मानवता को शर्मसार करने वाली इस तरह की घटनाएं कांग्रेस नेता व जनप्रतिनिधियों द्वारा की जा रही है। मंडला जिले में एक सरपंच के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया था। इसमें आरोपी और पीड़िता कांग्रेस कमेटी की पदाधिकारी थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस विधायक डॉ अशोक मर्सकोले ने पीड़िता को न्याय दिलवाने की बजाय इसे व्यक्तिगत मामला बताते हुए पल्ला झाड़ लिया। यह कांग्रेस की असलियत है और अपनी जिम्मेदारियों से भागती है एवं जनता न्याय के लिए तरसती है। प्रदेश महामंत्री सबनानी ने कहा कि रेवांचल एक्सर्प्रेस में यात्रा कर रही महिला के साथ सतना से कांग्रेस विधायक सुनील सर्राफ और कोतमा विधायक सिद्वार्थ कुशवाहा ने शराब के नशे में बदसलूखी की। साथ ही महिला को धमकी भी दी कि वह कहीं शिकायत न करें। जावरा में पूर्व कांग्रेस नेता डॉ. समीर सिंह राठौर पर महिला से दुष्कर्म का आरोप लगा। उज्जैन जिले के कांग्रेस विधायक मुरली मोरवाल के बेटे करण मोरवाल एक महिला नेता के यौन शोषण के आरोपी हैं। भोपाल की नरेला विधानसभा के कांग्रेस अध्यक्ष तारिक अली और उनके भाइयों सारिक एवं राजा अली ने नशीला पदार्थ खिलाकर एक महिला की अस्मत लूटने का घिनौना काम किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed