फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: Bhopal's Rajabhoj Airport will open for 24 hours, the number of flights will increase

MP News: भोपाल का राजाभोज एयरपोर्ट 24 घंटे खुलेंगा, फ्लाइट की संख्या बढ़ेगी

Sat, 18 Mar 2023 08:16 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Sat, 18 Mar 2023 08:16 PM IST
सार

राजा भोज एयरपोर्ट के डॉयरेक्टर रामजी अवस्थी ने बताया कि हमें 24 घंटे एयरपोर्ट संचालन शुरू करने की तैयारी करने मुख्यालय से कहा गया था। हमने तैयारी कर मुख्यालय को अवगत करा दिया है। हमें निर्देश मिलने पर 24 घंटे संचालन शुरू कर दिया जाएगा। 

विज्ञापन
MP News: Bhopal's Rajabhoj Airport will open for 24 hours, the number of flights will increase
प्लेन - फोटो : eviation

विस्तार

राजधानी भोपाल का राजाभोज एयरपोर्ट एक अप्रैल से 24 घंटे खुला रहेगा। इसकी एयरपोर्ट अथॉरिटी ने तैयारी कर ली है। इसके चलते एयरपोर्ट पर एयरलाइंस कंपनियों के बेस स्टेशन और फ्लाइट्स की संख्या में बढ़ोतरी हो सकेंगी।
विज्ञापन


राजा भोज एयरपोर्ट के डॉयरेक्टर रामजी अवस्थी ने बताया कि हमें 24 घंटे एयरपोर्ट संचालन शुरू करने की तैयारी करने मुख्यालय से कहा गया था। हमने तैयारी कर मुख्यालय को अवगत करा दिया है। हमें निर्देश मिलने पर 24 घंटे संचालन शुरू कर दिया जाएगा।  अभी रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक एयरपोर्ट बंद रहता है। 24 घंटे एयरपोर्ट शुरू करने के लिए जरूरी ट्रैफिक कंट्रोलर, फायर स्टॉफ और सीआईएसएफ स्टाफ की व्यवस्था कर ली गई है। ट्रैफिक कंट्रोलर 14 से बढ़ाकर 19 कर दिए गए है। 10 फायर स्टाफ मांगा गया है। वहीं, सीआईएसएफ के अतिरिक्त स्टाफ की भी स्वीकृति मिल गई है।
विज्ञापन


अभी राजा भोज एयरपोर्ट रात 10 बजे बंद हो जाता है। आखिरी फ्लाइट 9.30 बजे रवाना होती है। औसतन 26 फ्लाइट एयरपोर्ट से जाती है। सप्ताह में तीन दिन यह संख्या 28 पहुंच जाती है। अधिकारियों के अनुसार 24 घंटे एयरपोर्ट खुलने से सुबह जल्दी उड़ाने शुरू हो सकेंगी। अभी सुबह 8 बजे फ्लाइट का आना-जाना शुरू होता है। एयरपोर्ट के अधिकारियों ने बताया कि इससे उड़ान की आवाजाही के साथ-साथ कारोबार दोनों बढ़ेंगे। मेडिकल फ्लाइट भी रात में आ जा सकेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed