{"_id":"66ad068082e0e4faf80516e1","slug":"mp-news-bhopal-rewa-new-superfast-train-inaugurated-chief-minister-dr-mohan-yadav-flagged-it-off-2024-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"भोपाल-रीवा ट्रेन का शुभारंभ: CM बोले-अब रेल मंत्री का क्षेत्र नही,आवश्यकता को देखते हुए बढ़ती हैं रेल सुविधाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भोपाल-रीवा ट्रेन का शुभारंभ: CM बोले-अब रेल मंत्री का क्षेत्र नही,आवश्यकता को देखते हुए बढ़ती हैं रेल सुविधाएं
Fri, 02 Aug 2024 11:34 PM IST
आनंद पवार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: आनंद पवार
Updated Fri, 02 Aug 2024 11:34 PM IST
सार
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शुक्रवार रात को भोपाल-रीवा नई सुपरफास्ट ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। यह ट्रेन विध्य के लिए बड़ी सौगात हैं।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शुक्रवार को भोपाल रीवा के मध्य नई एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि सप्ताह में दो दिन भोपाल से रीवा और दो दिन रीवा से भोपाल ट्रेन की सुविधा मिलेगी। वर्तमान में राजधानी भोपाल से रीवा जाने के लिए रेवांचल एक्सप्रेस प्रतिदिन सागर कटनी होकर जाती है। नई एक्सप्रेस ट्रेन इटारसी मार्ग से सप्ताह में दो दिन चलेगी।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रदेश में हर तरह की यातायात कनेक्टिविटी विकसित की जा रही है। मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि रीवा के लिए वायुयान सुविधा भी उपलब्ध है। गंभीर रोगियों, पर्यटकों श्रद्धालुओं आदि के लिए प्रदेश के अन्य नगरों के मध्य भी विभिन्न माध्यमों से कनेक्टिविटी प्रारंभ की गई है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले रेल मंत्री के क्षेत्र में ही रेल सुविधाएं बढ़ाई जाती थी। पिछले 10 वर्ष से इस परिपाटी को बदल दिया गया है। प्रधानमंत्री मोदी ने रानी कमलापति के नाम से सुविधायुक्त रेलवे स्टेशन की सौगात भोपाल को दी थी। अब भोपाल मुख्य स्टेशन का विकास भी तेजी से हो रहा है। कार्यक्रम को अन्य जनप्रतिनिधियों में भी संबोधित किया। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा, विधायक रामेश्वर शर्मा, भगवान दास सबनानी, विष्णु खत्री, भोपाल संसदीय क्षेत्र के सांसद आलोक शर्मा, होशंगाबाद संसदीय क्षेत्र के सांसद दर्शन सिंह, भोपाल की महापौर मालती राय उपस्थित थीं।
विज्ञापन
भोपाल से रात 11 बजे चलेगी
बता दें, यह नई रेल-सेवा (22145/46) 2 अगस्त से प्रारंभ हुई। भोपाल से यह ट्रेन शुक्रवार और रविवार को रात 11 बजे चलेगी और रानी कमलापति, इटारसी, जबलपुर होकर अगले दिन सुबह 9:15 बजे रीवा पहुंचेगी। इसी तरह यह ट्रेन रीवा से शनिवार और सोमवार की रात 10:30 बजे चलेगी तथा सुबह 8:05 बजे भोपाल पहुंचेगी। इस गाड़ी के चलने से नर्मदापुरम, इटारसी, पिपरिया, गाडरवाडा, नरसिंहपुर, जबलपुर, कटनी, मैहर एवं सतना के नागरिको को भोपाल-रीवा आने जाने के लिए एक अतिरिक्त रेल सुविधा उपलब्ध हो गयी है|
