फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: Bhopal district administration strict on Navratri festival, without identity card will not be allowed

MP News: नवरात्र उत्सव पर भोपाल जिला प्रशासन सख्त, बिना पहचान पत्र के गरबा कार्यक्रम में नहीं मिलेगा प्रवेश

Mon, 22 Sep 2025 10:10 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Mon, 22 Sep 2025 10:10 PM IST
सार

नवरात्र उत्सव पर्व 2025 के दौरान भोपाल जिले में गरबा, डांडिया और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजन को लेकर जिला प्रशासन ने सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं को लेकर निर्देश जारी किए हैं।

विज्ञापन
MP News: Bhopal district administration strict on Navratri festival, without identity card will not be allowed
नवरात्रि में गरबा डांडिया (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : adobe

विस्तार

भोपाल में गरबा, डांडिया और सांस्कृतिक कार्यक्रमों को लेकर जिला प्रशासन ने सुरक्षा और व्यवस्थाओं के संबंध में सख्त निर्देश जारी किए हैं। अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि आयोजन समिति बिना पहचान पत्र सत्यापन के किसी भी व्यक्ति को आयोजन स्थल में प्रवेश नहीं देगी। कार्यक्रम स्थल पर सीसीटीवी कैमरे लगाना, पंडालों में अग्निशमन यंत्र और फायर सेफ्टी नॉर्म्स का पालन करना अनिवार्य होगा। इसके अलावा प्राथमिक चिकित्सा की व्यवस्था भी करनी होगी।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  MP News: मुख्यमंत्री ने दशहरे के लिए खरीदा कुर्ता, यूपीआई से किया भुगतान, बोले- बचत उत्सव है जीएसटी- 2.0
विज्ञापन


आयोजन समिति द्वारा यह भी सुनिश्चित किया जाए कि किसी भी व्यक्ति द्वारा कार्यक्रम स्थल पर आयोजन के दौरान किसी भी संदिग्ध/आपत्तिजनक वस्तु/घातक हथियार नहीं ले जाया सकेगा और न ही उसका प्रयोग/प्रदर्शन कर सकेगा। आयोजन समिति द्वारा कार्यक्रम स्थल पर विद्युत सुरक्षा से संबंधित समस्त कार्य कराया जाना सुनिश्चित करेंगे एवं इस आशय का प्रमाण पत्र विद्युत विभाग से लिया जाना अनिवार्य होगा। आदेश में साफ कहा गया है कि उपरोक्तानुसार व्यवस्थाएं सुनिश्चित नहीं किए जाने की स्थिति में नियम अनुसार वैधानिक कार्यवाही की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  MP News: जीएसटी में कमी से प्रदेश को 3500 करोड़ रुपये के घाटे  का अनुमान, पर दीर्घावधि में लाभ की उम्मीद



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed