फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: Before Lok Sabha elections, Congress leaders and former IPS officer took membership of BJP.

MP News: लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस नेताओं और पूर्व आईपीएस अधिकारी ने ली भाजपा की सदस्यता

Sun, 03 Mar 2024 05:46 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Sun, 03 Mar 2024 05:46 PM IST
सार


भारतीय जनता पार्टी का कुनबा बढ़ता जा रहा है। रविवार को कमलनाथ के क्षेत्र के कांग्रेस नेताओं और पूर्व आईपीएस आिकारी ने भाजपा की सदस्यता ली।  

विज्ञापन
MP News: Before Lok Sabha elections, Congress leaders and former IPS officer took membership of BJP.
पूर्व आईपीएस अधिकारी सुखराज सिंह ने ली भाजपा की सदस्यता - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लोकसभा चुनाव से पहले राजनीतिक पार्टियों की सदस्यता लेने का अभियान तेज हो गया है। इसमें नेताओं के साथ ही अधिकारी भी शामिल हैं। इसी कड़ी में रविवार को पूर्व सीएम कमलनाथ के क्षेत्र के कांग्रेस नेताओं समेत एक पूर्व आईपीएस अधिकारी ने भाजपा की सदस्यता ली। भाजपा पार्टी कार्यालय में पूर्व वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी, राज्य सूचना आयुक्त एवं विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित सुखराज सिंह ने भारतीय जनता पार्टी की विचारधारा और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के विकास कार्यो से प्रभावित होकर पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। प्रदेश अध्यक्ष ने अंगवस्त्र पहनाकर उनका स्वागत किया।  वीडी शर्मा ने कहा कि सुखराज सिंह ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की है। सिंह समाज में महत्वपूर्ण भूमिका रही है। मैं भाजपा परिवार में उनका स्वागत करता हूं।  
विज्ञापन


सुखराज सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की रीति-नीति एवं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की विकासोन्मुखी नीतियों से प्रभावित होकर समाज की सेवा के लिए मैंने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की है। पार्टी मुझे जो भी दायित्व देगी मैं पूरी निष्ठा के साथ उसका निर्वहन करूंगा। इससे पहले भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने बी-16 चार ईमली स्थित निवास में पांढुर्ना महिला कांग्रेस अध्यक्ष रंजना बालपांडे एवं पूर्व सांसद प्रतिनिधि दीपक मानेकर और पन्ना के यूथ कांग्रेस के पूर्व लोकसभा महासचिव भूपेंद्र सिंह राजपूत को पार्टी की सदस्यता दिलाई।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed