फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: Banks closed on April 14 in Madhya Pradesh, financial institutions will also be closed on Ambedkar Ja

MP News: मध्य प्रदेश में 14 अप्रैल को बैंक बंद, अंबेडकर जयंती पर वित्तीय संस्थानों में भी रहेगा अवकाश

Mon, 13 Apr 2026 11:46 PM IST
Anand Pawar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: Anand Pawar Updated Mon, 13 Apr 2026 11:46 PM IST
सार

अंबेडकर जयंती के मौके पर 14 अप्रैल को पूरे मध्य प्रदेश में बैंक बंद रहेंगे। सरकार के आदेश के बाद सभी वित्तीय संस्थानों में भी छुट्टी घोषित की गई है।

विज्ञापन
MP News: Banks closed on April 14 in Madhya Pradesh, financial institutions will also be closed on Ambedkar Ja
वल्लभ भवन, भोपाल - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अंबेडकर जयंती के अवसर पर मध्य प्रदेश में 14 अप्रैल को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है। राज्य सरकार द्वारा जारी आदेश के अनुसार, इस दिन प्रदेश की सभी बैंक शाखाएं और वित्तीय संस्थान बंद रहेंगे। सरकार ने यह अवकाश निगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट्स एक्ट के तहत घोषित किया है। आदेश जारी होने के बाद प्रदेशभर की 7 हजार से अधिक बैंक शाखाएं बंद रहेंगी, जिससे करीब 40 हजार बैंककर्मियों को लाभ मिलेगा। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  भोपाल में 11 तोला सोने की लूट का खुलासा: डॉक्टर की महिला मित्र ने ही कराई थी लूट, दो गिरफ्तार; दो की तलाश जारी
विज्ञापन


इससे पहले 9 अप्रैल 2026 को वित्त मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा जारी पत्र में स्पष्ट किया गया था कि अंबेडकर जयंती के दिन सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक, बीमा कंपनियां, वित्तीय संस्थान और क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक (RRBs) में भी अवकाश रहेगा। बताया गया है कि कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग (DoPT) के निर्देशों को वित्त मंत्रालय के वित्तीय सेवा विभाग ने सभी सार्वजनिक क्षेत्र के वित्तीय संस्थानों पर लागू करने का निर्णय लिया है। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस, मध्य प्रदेश के कोऑर्डिनेटर वी.के. शर्मा ने इस निर्णय का स्वागत करते हुए कहा कि यह देश के संविधान निर्माता भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर को सच्ची श्रद्धांजलि है। साथ ही, बैंक कर्मचारियों की लंबे समय से चली आ रही मांग भी पूरी हुई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  MP News: नितिन गडकरी के अधिकारियों के निर्देश, सड़क सुरक्षा और ब्लैक स्पॉट का सुधार समय-सीमा में करें

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed