फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: Arun Yadav's claim - Firecracker factory belongs to BJP leader, asked - If the factory is illegal the

MP News: अरुण यादव का दावा- पटाखा फैक्ट्री भाजपा नेता की, पूछा-फैक्ट्री अवैध तो विस्फोटक सामग्री कहां से आई?

Wed, 07 Feb 2024 07:47 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Wed, 07 Feb 2024 07:47 PM IST
सार


हरदा पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट के मामले में अब सियासत तेज होती जा रही है। पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस नेता अरुण यादव ने हरदा पटाखा फैक्ट्री का मालिक भाजपा नेता होने का आरोप लगाया।  

विज्ञापन
MP News: Arun Yadav's claim - Firecracker factory belongs to BJP leader, asked - If the factory is illegal the
कांग्रेस नेता अरुण यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव ने बुधवार को सोशल मीडिया पर लिखते हुए हरदा हादसे के लिए सीधे भाजपा सरकार को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा कि सत्तारूढ़ दल का अवैध पटाखा फैक्ट्री को संरक्षण था। यादव ने कहा हरदा पटाखा फैक्ट्री का मालिक भाजपा नेता है, इनकी ब्लैक लिस्टेड फैक्ट्री एक बड़े कद्दावर नेता के संरक्षण में चल रही थी, फैक्ट्री में विगत वर्षों में दो बार विस्फोट पहले भी हो चुका है, जिसमें छह लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी थी। यादव ने कहा कि वर्ष 2011 में टीकमगढ़ एवं राऊ में पटाखा फैक्ट्री में 14 लोग एवं 2014 में बड़नगर की पटाखा फैक्टरी में 15 लोगों की मौत हो गई थी। वर्ष 2015 में झाबुआ के पेटलावद ब्लास्ट में 79 लोगों की मौत हुई थी, सरकार ने इन घटनाओं से क्यों कुछ नहीं सीखा? 
विज्ञापन


यादव ने पूछे ये सवाल
यादव ने हरदा की घटना को लेकर कहा कि कुछ सवाल हैं, जिनके जवाब प्रदेश की जनता जानना चाहती है। 
1-फैक्ट्री के मालिक के सत्तारूढ़ पार्टी से क्या संबंध है एवं फैक्ट्री मालिक को हरदा के किस नेता का संरक्षण प्राप्त है? 
2-ब्लैक लिस्टेड होने के बाद भी आबादी क्षेत्र में पटाखा फैक्ट्री कैसे संचालित हो रही थी? 3-फैक्ट्री मालिक और संरक्षण देने वालों के खिलाफ सरकार रासुका के तहत कार्यवाही करेगी? 
विज्ञापन

4-जब फैक्ट्री अवैध थी तो इतनी बड़ी मात्रा में विस्फोटक सामग्री कहां से आई?
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed