फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: Approval of the new tourism policy of the state, a big step to give global recognition to the cultura

MP News: प्रदेश की नई पर्यटन नीति को मंजूरी, सांस्कृतिक, ऐतिहासिक विरासत को वैश्विक पहचान दिलाने का बड़ा कदम

Tue, 11 Feb 2025 11:32 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, भोपाल, मध्य प्रदेश
न्यूज डेस्क, भोपाल, मध्य प्रदेश Published by: आनंद पवार Updated Tue, 11 Feb 2025 11:32 PM IST
सार

मध्य प्रदेश की डॉ. मोहन कैबिनेट ने प्रदेश की सांस्कृतिक, ऐतिहासिक और प्राकृतिक धरोहर को वैश्विक स्तर पर पहचान दिलाने के उद्देश्य से "मध्य प्रदेश पर्यटन नीति 2025" को स्वीकृति दे दी है। इसमें इलेक्ट्रिक क्रूज, गोल्फ टूरिज्म, वाइल्डलाइफ रिसॉर्ट्स और कई अन्य स्थानीय पर्यटन पहलुओं को प्रोत्साहित करने के लिए विशेष अनुदान और सहयोग प्रदान किया जाएगा।

विज्ञापन
MP News: Approval of the new tourism policy of the state, a big step to give global recognition to the cultura
कैबिनेट ने पर्यटन नीति को मंजूरी दी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश में पर्यटन के क्षेत्र में आर्थिक विकास और रोजगार के अवसर को सृजित करने की बहुत संभावना है। इसको ध्यान में रखते हुए प्रदेश की डॉ. मोहन यादव सरकार ने मंगलवार को कैबिनेट बैठक में मध्य प्रदेश की पर्यटन नीति 2025 को स्वीकृति दी।  इसका उद्देश्य प्रदेश की सांस्कृतिक, ऐतिहासिक एवं प्राकृतिक विरासत को वैश्विक पहचान दिलाना है। साथ ही पर्यटन स्थलों में विश्व स्तरीय इंफ्रास्ट्रक्चर का निर्माण कर पर्यटकों को यादगार अनुभव प्रदान कराना है। इस पॉलिसी के तहत गोल्फ, कन्वेंशन सेंटर, वेलनेस रिसॉर्ट, क्रूज, रीजनल हवाई सेवा, हेरिटेज होटल, रोप-वे, म्यूजियम, लाइट एंड साउंड शो के निर्माण को प्रोत्साहन दिया जाएगा। 
विज्ञापन

 
इलेक्ट्रिक क्रूज को प्रोत्साहित करने 5% का अतिरिक्त अनुदान मिलेगा
इस पॉलिसी में अल्ट्रा मेगा परियोजनाओं (निवेश 100 करोड़ रुपये से अधिक) को कलेक्टर गाइडलाइन दर पर 90 वर्षों के लिए उपलब्ध भूमि का सीधा आवंटन किया जाएगा। राज्य में किसी भी स्थान पर पर्यटन परियोजनाओं के लिए 15 प्रतिशत से 30 प्रतिशत अधिकतम 90 करोड़ रुपए तक का अनुदान प्रदान किया जाएगा। इलेक्ट्रिक कूज को प्रोत्साहित करने के लिए 5% का अतिरिक्त अनुदान दिया जाएगा।
विज्ञापन


पर्यटन बोर्ड में निवेश प्रोत्साहन सेल की स्थापना 
प्रदेश के दुर्गम दूरस्थ नए क्षेत्रों में पर्यटन परियोजनाओं की स्थापना पर 5 प्रतिशत का अतिरिक्त अनुदान प्रदान किया जाएगा। मध्य प्रदेश पर्यटन बोर्ड में निवेश प्रोत्साहन सेल की स्थापना की गई है। पारदर्शी प्रक्रिया के माध्यम से निवेशकों को लैंड पार्सल मार्ग सुविधा केन्द्रों और हेरिटेज संपतियों का आवंटन किया जाएगा।  वाइल्ड लाइफ रिसॉर्टस के लिए विशेष अनुदान दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


गोल्फ टूरिज्म की स्थापना को दिया जाएगा बाढ़वा 
गोल्फ टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप (PPP) मॉडल के तहत अनुबंध किया जाएगा। इसमें निवेशकों को गोल्फ टूरिज्म की स्थापना के लिए विभागीय भूमि में से अधिकतम 10 प्रतिशत भूमि का सब-लीज पर कमर्शियल उपयोग करने की अनुमति दी जा सकेगी। आवंटित मार्ग सुविधा केंद्र को कम हुई भूमि के बदले बराबर मूल्य की भूमि उपलब्ध कराई जा सकेगी। नर्मदाघाटी विकास प्राधिकरण, जल संसाधन विभाग, लोक निर्माण विभाग के रेस्ट हाऊस, गेस्ट हाऊस, डाक बंगला, सर्किट हाऊस आदि को पर्यटन परियोजना की स्थापना के लिए निजी निवेशकों को लीज पर दिया जाएगा। स्टार्टअप उद्यमियों को टेंडर में भाग लेने के अवसर उपलब्ध कराए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed