{"_id":"6884dbdd7e97e9546a0921d5","slug":"mp-news-appointment-in-anganwadi-recruitment-by-taking-money-minister-nagar-singh-raised-questions-congress-2025-07-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: आंगनवाड़ी भर्ती में पैसे लेकर नियुक्ति! मंत्री नागर सिंह ने उठाए सवाल, कांग्रेस ने साधा निशाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: आंगनवाड़ी भर्ती में पैसे लेकर नियुक्ति! मंत्री नागर सिंह ने उठाए सवाल, कांग्रेस ने साधा निशाना
Sat, 26 Jul 2025 07:15 PM IST
आनंद पवार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: आनंद पवार
Updated Sat, 26 Jul 2025 07:15 PM IST
सार
अलीराजपुर में कुछ लोग आंगनवाड़ी और सहायिका की नौकरी दिलाने के नाम पर महिलाओं से पैसे मांग रहे हैं। इसकी कई शिकायत मंत्री नागर सिंह चौहान को मिली है। इसको लेकर उन्होंने दलालों और विभाग के अधिकारियों-कर्मचारियों की भूमिका होने की बात करते हुए महिलाओं से कहा कि ऐसे लोगों को कोई पैसा ना दें। वहीं, इस मामले में कांग्रेस ने सत्ताधरी भाजपा सरकार पर निशाना साधा है।
विज्ञापन
मंत्री नागर सिंह चौहान
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
अलीराजपुर जिले में आंगनवाड़ी भर्ती में नियुक्ति के लिए दलालों के माध्यम से पैसे लेने का मामला सामने आया है। इस संबंध में मंत्री नागर सिंह चौहान को कई शिकायतें मिली है। इस पर मंत्री ने कड़ा रुख अपनाया है। उन्होंने कहा है कि उनके गृह जिले अलीराजपुर में कुछ लोग आंगनवाड़ी और सहायिका की नौकरी दिलाने के नाम पर महिलाओं से पैसे मांग रहे हैं। मंत्री ने इसे गंभीर मामला बताते हुए साफ कहा कि ऐसे लोगों को कोई पैसा न दें। एक वीडियो जारी करते हुए चौहान ने कहा कि "कुछ दलाल घूम रहे हैं और वह दावा कर रहे हैं कि वे पैसे लेकर नौकरी लगवा देंगे। इसमें कुछ विभागीय कर्मचारी और अधिकारी भी शामिल हो सकते हैं। लेकिन भर्ती केवल मेरिट के आधार पर ही होगी। उन्होंने सभी महिला आवेदकों से अपील की कि वे किसी के झांसे में न आएं।
ये भी पढ़े- MP News: सीएम डॉ. यादव बोले- कारगिल विजय दिवस, देशवासियों के लिए है गौरव का उत्सव
कांग्रेस बोली- मंत्री ही खोल रहे भ्रष्टाचार की पोल
वहीं, मंत्री के बयान के बाद कांग्रेस ने राज्य सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि खुद सरकार के मंत्री ही भ्रष्टाचार की पोल खोल रहे हैं। कांग्रेस की तरफ से सोशल मीडिया पर मंत्री का वीडियो साझा करते हुए लिखा कि महिला बाल विकास विभाग में खुलेआम पैसे वसूले जा रहे हैं। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि मंत्री निर्मला भूरिया के विभाग में यह सब हो रहा है और अब यह देखना होगा कि मुख्यमंत्री मोहन यादव इस पर क्या कार्रवाई करते हैं।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- MP News: कारगिल विजय दिवस पर गरजे शिवराज, बोले- कांग्रेस की मानसिकता राष्ट्रविरोधी, राहुल गांधी को भी घेरा