फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: Anuppur tops 10th result, Bhopal ranks 46th; only 2 students from Indore make the merit list

MP News: 10वीं रिजल्ट में अनूपपुर टॉप, भोपाल 46वें स्थान पर; मेरिट में इंदौर के सिर्फ 2 छात्र

Wed, 15 Apr 2026 06:34 PM IST
Anand Pawar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: Anand Pawar Updated Wed, 15 Apr 2026 06:34 PM IST
सार

एमपी बोर्ड 10वीं रिजल्ट में इस बार बड़े शहर पिछड़ गए, जबकि अनूपपुर जैसे जनजातीय जिलों ने शानदार प्रदर्शन किया। भोपाल 46वें स्थान पर रहा, वहीं मेरिट सूची में भी महानगरों की मौजूदगी बहुत ही सीमित रही। 

विज्ञापन
MP News: Anuppur tops 10th result, Bhopal ranks 46th; only 2 students from Indore make the merit list
एमपी बोर्ड - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

माध्यमिक शिक्षा मंडल की 10वीं परीक्षा के परिणाम में इस बार जिलों के प्रदर्शन में बड़ा अंतर देखने को मिला। आदिवासी बाहुल्य जिला अनूपपुर 93.85 प्रतिशत परिणाम के साथ प्रदेश में पहले स्थान पर रहा, जबकि भोपाल 64.20 प्रतिशत के साथ 46वें नंबर पर पहुंच गया। प्रदेश के अन्य बड़े शहरों की स्थिति भी खास नहीं रही। इंदौर 67.56 प्रतिशत के साथ 41वें, जबलपुर 73.86 प्रतिशत के साथ 31वें और ग्वालियर 60.87 प्रतिशत के साथ 49वें स्थान पर रहा।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- MP Board Result: कैसे रहे 10वीं और 12वीं के नतीजे, किस संकाय में किसने किया टॉप; ग्राफिक्स से समझें परिणाम
विज्ञापन


 जनजातीय जिलों का दबदबा
इस बार टॉप-10 जिलों में 7 आदिवासी बाहुल्य जिलों ने जगह बनाई है। इनमें अनूपपुर, अलीराजपुर, मंडला, झाबुआ, बालाघाट, बड़वानी और डिंडौरी शामिल हैं, जो ग्रामीण और दूरस्थ क्षेत्रों के बेहतर प्रदर्शन को दर्शाता है। 10वीं की स्टेट मेरिट सूची में कुल 378 विद्यार्थियों ने जगह बनाई, जिसमें छात्राओं का दबदबा कायम रहा। महानगरों का प्रदर्शन यहां भी सीमित रहा। भोपाल के 17, ग्वालियर के 12, जबलपुर के 5 और इंदौर के केवल 2 छात्र ही मेरिट सूची में शामिल हो सके। वहीं, रीवा, सतना, बालाघाट और सीधी जैसे जिलों के छात्र बड़ी संख्या में मेरिट में जगह बनाने में सफल हुए।  
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- MP Board Result: लक्ष्य साफ, मेहनत दमदार, 8 घंटे की पढ़ाई से 12वीं में खुशी राय बनी स्टेट टॉपर, रच दिया इतिहास

टॉप-10 जिले (पास प्रतिशत)
अनूपपुर – 93.85%
अलीराजपुर – 92.14%
नरसिंहपुर – 91.21%
मंडला – 89.85%
झाबुआ – 87.83%
बालाघाट – 87.18%
बड़वानी – 85.26%
सीहोर – 84.90%
डिंडौरी – 83.80%
नीमच – 83.40% 

ये भी पढ़ें- MP Board Result: कारपेंटर की बेटी बनी स्टेट टॉपर, झुग्गी बस्ती में रहकर की मेहनत; देश की सेवा करना चाहती है

वर्गवार परिणाम (2026)
सामान्य वर्ग – 76.73%
ओबीसी – 74.12%
अनुसूचित जनजाति – 75.93%
अनुसूचित जाति – 66.61%
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed