फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: An MoU was signed between the Madhya Pradesh government and DP World in the presence of the Chief Min

MP News: CM की मौजूदगी में MP और DP वर्ल्ड के बीच MOU,लॉजिस्टिक्स इंफ्रास्ट्रक्चर और निवेश सहयोग पर बनी सहमति

Thu, 22 Jan 2026 04:56 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Thu, 22 Jan 2026 04:56 PM IST
सार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की मौजूदगी में दावोस में मध्यप्रदेश सरकार और डीपी वर्ल्ड के बीच एमओयू हुआ। इससे राज्य में लॉजिस्टिक्स, निवेश और व्यापार को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।

विज्ञापन
MP News: An MoU was signed between the Madhya Pradesh government and DP World in the presence of the Chief Min
सीएम की उपस्थिति में एमपी सरकार और डीपी वर्ल्ड कंपनी के बीच समझौता - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की उपस्थिति में बुधवार को दावोस में मध्यप्रदेश सरकार और वैश्विक लॉजिस्टिक्स कंपनी डीपी वर्ल्ड के बीच समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गए। यह समझौता राज्य में लॉजिस्टिक्स इंफ्रास्ट्रक्चर, निवेश और औद्योगिक विकास को बढ़ावा देने के लिए किया गया है। मध्यप्रदेश सरकार की ओर से अपर मुख्य सचिव नीरज मंडलोई और डीपी वर्ल्ड की ओर से कंपनी के सीईओ एवं वित्त व व्यवसाय विकास अधिकारी अनिल मोहता ने एमओयू पर हस्ताक्षर किए। इस अवसर पर डीपी वर्ल्ड के समूह अध्यक्ष सुल्तान अहमद बिन सुलायेम भी मौजूद रहे।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- पेंशन नियमों में बड़े बदलाव की तैयारी: माता-पिता के निधन के बाद सिर्फ बड़े बच्चे को मिलेगी पारिवारिक पेंशन
विज्ञापन


एमओयू के तहत डीपी वर्ल्ड ने मध्यप्रदेश में निवेश और सहयोग की संभावनाओं को आगे बढ़ाने पर सहमति जताई है। इससे राज्य को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय सप्लाई चेन से जोड़ने में मदद मिलेगी और व्यापारिक गतिविधियों को मजबूती मिलेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि मध्यप्रदेश में उद्योगों और निवेशकों के लिए अनुकूल नीतियां, बेहतर इंफ्रास्ट्रक्चर और मजबूत कनेक्टिविटी उपलब्ध है। यह समझौता राज्य को लॉजिस्टिक्स और व्यापार के क्षेत्र में एक मजबूत केंद्र के रूप में स्थापित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- MP News: रिव्यू मीटिंग में कई कामों से नाराज दिखे सीएस, कलेक्टर्स और एसपी को गिनाई सरकार की प्राथमिकताएं
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed