फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: All districts alerted regarding security during festivals, DGP directs to maintain strict vigil

MP News: त्यौहारों पर सुरक्षा को लेकर सभी जिलों में अलर्ट, डीजीपी मकवाना ने दिए सख्त निगरानी के निर्देश

Sun, 19 Oct 2025 09:58 AM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Sun, 19 Oct 2025 09:58 AM IST
सार

दीपावली त्यौहार में सुरक्षा को लेकर डीजीपी कैलाश मकवाना ने सभी जिलों के एसपी को अलर्ट रहने के निर्देश दिए हैं। डीजीपी ने भीड़भाड़ वाले इलाकों और पटाखों दुकानों पर सभी सुरक्षा मानकों और नियमों का कड़ाई से पालना करना सुनिश्चित कराने को भी कहा है। 
 

विज्ञापन
MP News: All districts alerted regarding security during festivals, DGP directs to maintain strict vigil
भोपाल के बाजार हुए गुलजार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दीपावली और आगामी त्योहारों के दौरान कानून व्यवस्था और जनसुरक्षा बनाए रखने के लिए पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) कैलाश मकवाना ने प्रदेश के सभी जिलों के पुलिस अधीक्षकों (एसपी) को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। डीजीपी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से अधिकारियों से कहा कि बाजारों, पूजा स्थलों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में सुरक्षा प्रबंधन को मजबूत किया जाए ताकि किसी प्रकार की अप्रिय घटना न हो।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  धनतेरस पर रोशन हुए घर, पूरी हुई सपनों की दीपावली: सीएम डॉ. मोहन बोले, “मकान के सुख से बड़ा कोई सुख नहीं”
विज्ञापन


डीजीपी मकवाना ने कहा कि दीपावली का पांच दिवसीय पर्व, जो 18 अक्टूबर से प्रारंभ हुआ है, के दौरान महिलाएं और बच्चे बड़ी संख्या में बाजारों में खरीदारी के लिए निकलते हैं, ऐसे में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रहनी चाहिए। उन्होंने सभी जिलों के एसपी को अपने-अपने जिलों में बीट सिस्टम और सामुदायिक पुलिसिंग को सशक्त करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही अवैध पटाखा बिक्री पर तत्काल कार्रवाई करने को कहा गया है। डीजीपी ने यह भी स्पष्ट किया कि जिन व्यापारियों के पास वैध लाइसेंस है, उन्हें सभी सुरक्षा मानकों और नियमों का कड़ाई से पालन करना होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- धनतेरस का तोहफा: सोलर पंप महज 10% दाम में, फसलें न फेंकेंगी सड़क पर, सीएम घोषणा से चमकी किसानों की दीवाली

डीजीपी ने सभी जिलों में पुलिस बल को सार्वजनिक स्थलों, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, मॉल और मंदिरों पर सतर्कता बढ़ाने के भी निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि पुलिस का उद्देश्य नागरिकों को भयमुक्त और सुरक्षित माहौल प्रदान करना है, जिससे प्रदेशवासी अपने त्योहार शांति और खुशी से मना सकें।

ये भी पढ़ें- MP News: ट्रक हादसे में घायल संस्कृति ठीक होकर पहुंची घर, सीएम ने की बात, बेटी से बोले-इंदौर मिलने आऊंगा
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed