फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal News: Woman robbed of her mangalsutra and tops after showing her a wad of notes

Bhopal News: नोट दिखाकर महिला को थमा दी कागज की गड्डी, गारंटी में उतरवा लिए मंगलसूत्र और टॉप्स लेकर हुए फरार

Tue, 30 Sep 2025 02:10 PM IST
भोपाल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: भोपाल ब्यूरो Updated Tue, 30 Sep 2025 02:10 PM IST
सार

महिला से पोस्ट ऑफिस में पैसे जमा कराने का बहाना बनाकर आरोपियों ने गारंटी के नाम पर उसके गहने ले लिए और थैली में नकली नोटों की जगह कागज थमा दिए। घटना का पता चलते ही महिला ने बेटे के साथ थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। 

विज्ञापन
Bhopal News: Woman robbed of her mangalsutra and tops after showing her a wad of notes
अपराध (सांकेतिक तस्वीर)। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

त्योहारों का सीजन आते ही शहर में नोटों की गड्डी दिखाकर लोगों से सोने के जेवरात ऐंठ लेने वाले गिरोह सक्रिय हो गए हैं। इस गिरोह के निशाने पर महिलाएं होती हैं। अधिकांश मामलों में पुलिस इन आरोपियों तक पहुंच भी नहीं पाती है। हनुमानगंज इलाके में दो जालसाज युवकों ने पोस्ट ऑफिस में जमा करने के नाम पर महिला को नोट के बजाए कागज के गत्तों की गड्डी थमाई और उसका मंगलसूत्र और सोने के टॉप्स ऐंठ लिए। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 50 वर्षीय फूलमती सिमोलियां घोड़ानक्काश इलाके में रहती है। वह गृहिणी है, जबकि महिला का पति फल विक्रेता है। सोमवार सुबह वह सिर दर्द की दवा लेने नादरा बस स्टैंड पर स्थित एक मेडिकल स्टेार पर पहुंची थी। वहां पर एक युवक ने उनसे पोस्ट ऑफिस का पता पूछते हुए बातचीत शुरू कर दी। उनके बीच बातचीत चल ही रही थी कि तभी एक युवक और आ गया। युवकों ने महिला से कहा कि हम बाहर से आए हैं। हमें पोस्ट ऑफिस ले चलो। इसके बाद महिला उनके साथ जाने को तैयार हो गई। गुरुद्वारा के पास दोनों ने कहा थैली में 2.50 लाख रुपये हैं। अम्मा तुम इसे पोस्ट ऑफिस में जमा कर देना।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Honour Killing: हत्या के लिए क्यों चुना माता की आरती का वक्त? जानें पिता की साजिश की दिल दहला देने वाली कहानी
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला इस बात के लिए भी तैयार हो गई। फिर आरोपियों ने महिला को बातों में उलझाकर गारंटी के तौर पर उनसे कान के टॉप्स और मंगलसूत्र उतरवा लिया। महिला जब वापस नादरा बस स्टैंड के पास पहुंची और उसने थैली चेक की तो उसमें सादे कागज की गड्डी थी। इसके बाद महिला ने अपने बेटे अंकित को घटना की जानकारी दी। अंकित मौके पर पहुंचा और मां को लेकर थाने गया। शिकायत मिलने पर पुलिस ने अज्ञात जालसाज युवकों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है। उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज देख रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed