फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: After the incident of stone pelting on the procession in Guna, SP removed, command handed over to Ank

MP News:  गुना में शोभायात्रा पर पथराव की घटना के बाद एसपी को हटाया, अंकित सोनी को सौंपी कमान

Sun, 20 Apr 2025 08:10 AM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Sun, 20 Apr 2025 08:10 AM IST
सार

हनुमान जयंती पर निकाली गई शोभायात्रा के दौरान हुई पत्थराव की घटना के बाद प्रशासन ने सख्त कदम उठाते हुए गुना के पुलिस अधीक्षक को पद से हटा दिया है। अब इस पद की जिम्मेदारी अंकित सोनी को सौंपी गई है। 

विज्ञापन
MP News: After the incident of stone pelting on the procession in Guna, SP removed, command handed over to Ank
मंत्रालय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश के गुना जिले में हनुमान जयंती के अवसर पर 12 अप्रैल को निकाली गई शोभायात्रा के दौरान दो समुदायों के बीच विवाद के चलते तनावपूर्ण स्थिति बन गई थी। इस दौरान पत्थरबाजी की घटना भी सामने आई, जिससे इलाके का माहौल बिगड़ गया। इस घटना के बाद प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए तत्कालीन पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार सिन्हा को उनके पद से हटा दिया है। उन्हें भोपाल मुख्यालय में अटैच कर दिया गया है। उनकी जगह अब अंकित सोनी को गुना का नया एसपी नियुक्त किया गया है।

विज्ञापन

बता दें 12 अप्रैल को हनुमान जयंती के मौके पर गुना के शाह के कोल्हूपुरा क्षेत्र से एक शोभायात्रा निकाली गई थी, जो रपटा और हाट रोड की ओर जा रही थी। जब यह जुलूस कर्नलगंज की एक मस्जिद के सामने पहुंचा, तभी आगे बढ़ने को लेकर एक स्थानीय पार्षद की किसी व्यक्ति से कहासुनी हो गई। इसी दौरान अचानक पत्थरबाज़ी शुरू हो गई, जिससे इलाके में अफरा-तफरी और तनाव का माहौल बन गया।

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, इस शोभायात्रा के लिए प्रशासन से पूर्व में कोई अनुमति नहीं ली गई थी। हालात बिगड़ते देख पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और भीड़ को तितर-बितर किया। घटना के बाद गुस्साए लोगों ने हनुमान चौराहे पर पहुंचकर चक्काजाम कर दिया और सख्त कार्रवाई की मांग करने लगे। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए वरिष्ठ अधिकारी, एसपी संजीव कुमार सिन्हा और कलेक्टर किशोर कुमार कान्याल स्वयं घटनास्थल पर पहुंचे और मोर्चा संभालते हुए प्रदर्शनकारियों से बातचीत की। इसके बाद पुलिस ने समझाइश देकर जाम हटवाया और शांति बहाली के प्रयास किए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed