फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: After Kharge, Rahul Gandhi's visit to Shahdol's Beohari on August 8 also canceled, Akhilesh will also

MP News: खरगे के बाद राहुल गांधी का भी 8 अगस्त को शहडोल के ब्यौहारी का दौरा रद्द, अखिलेश भी नहीं आएंगे

Sun, 30 Jul 2023 07:49 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Sun, 30 Jul 2023 07:49 PM IST
सार

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के 13 अगस्त को सागर में रैली का कार्यक्रम रद्द हुआ था। राहुल गांधी के दौरा रद्द होने को लेकर कोई कारण नहीं बताया गया है। 

विज्ञापन
MP News: After Kharge, Rahul Gandhi's visit to Shahdol's Beohari on August 8 also canceled, Akhilesh will also
Rahul Gandhi (राहुल गांधी) - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव के पूर्व होने वाली कांग्रेस के दो बड़े नेताओं की रैली रद्द हो गई है। पहले कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे का 13 अगस्त का सागर दौरा रद्द हुआ और अब कांग्रेस नेता राहुल गांधी का आठ अगस्त का शहडोल के ब्यौहारी में कार्यक्रम रद्द हो गया। राहुल गांधी का दौरा रद्द होने को लेकर कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दी गई है। ना ही उनके अगले दौरे को लेकर कांग्रेस नेताओं ने कोई जानकारी दी। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी आठ अगस्त को विंध्य के शहडोल के ब्यौहारी पहुंचने की बात कही जा रही थी, लेकिन राहुल गांधी के शहडोल आने को लेकर कोई आधिकारिक प्लान जारी नहीं हुआ था, इसलिए उनके दौरे को लेकर असमंजस की स्थिति बन गई थी। अब उनका आठ अगस्त का दौरा रद्द हो गया है। 
विज्ञापन


मानहानि मामले में चार अगस्त को सुनवाई
बता दें, राहुल गांधी के मोदी सरनेम को लेकर हाईकोर्ट के आदेश को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती देने की याचिका पर चार अगस्त को सुनवाई है। राहुल के मोदी सरनेम पर टिप्पणी करने पर गुजरात हाईकोर्ट ने उनको दो साल की सजा सुनाई है। पार्टी सूत्रों का कहना है कि राहुल गांधी का दौरा रद्द होने के पीछे यह भी एक कारण है। 
विज्ञापन


अखिलेश यादव का दौरा भी स्थगित 
समाजवादी पार्टी के नेता अखिलेश यादव का भी पांच और छह अगस्त को मध्य प्रदेश का दौरा स्थगित हो गया है। सपा नेता यश भारती ने बताया कि अखिलेश यादव छतरपुर के खजुराहो में कार्यकर्ता सम्मेलन और प्रशिक्षण शिविर में भाग लेने वाले थे, लेकिन उनका प्रदेश का दौरा स्थगित हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed