फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: After Guru Rambhadracharya, now MP Pragya also said – Bhopal should be renamed as Bhojpal

MP News: जगद्गुरु रामभद्राचार्य के बाद अब सांसद प्रज्ञा भी बोली- भोपाल का नाम भोजपाल किया जाना चाहिए

Tue, 24 Jan 2023 11:13 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Tue, 24 Jan 2023 11:13 PM IST
सार

जगद्गुरु  रामभद्राचार्य ने बागेश्वर धाम के धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री को लेकर कहा कि धीरेंद्र अंधविश्वास नहीं फैलाते है। वह गुरुजनों का और पूर्वजन का कृपा प्रसाद बांट रहे हैं। उन्होंने उनके विरोध को लेकर कहा कि कुछ लोग धीरेंद्र शास्त्री की लोकप्रियता पचा नहीं पा रहे हैं।

विज्ञापन
MP News: After Guru Rambhadracharya, now MP Pragya also said – Bhopal should be renamed as Bhojpal
साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

विस्तार

राजधानी भोपाल का नाम बदलने की मांग उठने लगी है। बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के गुरु रामभद्राचार्य के बाद अब भोपाल सांसद प्रज्ञा ठाकुर ने भी भोपाल का नाम भोजपाल करने की मांग की है। सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने कहा कि भोपाल का नाम भोजपाल किया जाना चाहिए। भोपाल राजा भोज की नगरी है। इसलिए लिए हम आवश्यक कार्रवाई यथाशीघ्र करेंगे। इससे पहले जगद्गुरु रामभद्राचार्य ने कहा कि भोपाल का नाम भोजपाल होना चाहिए। जैसे होशंगाबाद का नाम नर्मदापुरम हो गया। भोपाल का नाम भोजपाल होने से भोज की गौरगाधा से मध्य प्रदेश का गौरव बढ़ेगा।  
विज्ञापन

 
धीरेंद्र की लोकप्रियता नहीं पचा पा रहे लोग
वहीं, जगद्गुरु रामभद्राचार्य ने बागेश्वर धाम के धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री को लेकर कहा कि धीरेंद्र अंधविश्वास नहीं फैलाते है। वह गुरुजनों का और पूर्वजन का कृपा प्रसाद बांट रहे हैं। उन्होंने उनके विरोध को लेकर कहा कि कुछ लोग धीरेंद्र शास्त्री की लोकप्रियता पचा नहीं पा रहे हैं। उन्होंने उनको जान से मारने की धमकी देने पर कहा कि सरकार को उनकी रक्षा की व्यवस्था करनी चाहिए।
विज्ञापन

 
… सूर्य का दोष नहीं हैं
जगद्गुरु रामभद्राचार्य ने पाक अधिकृत कश्मीर को लेकर कहा कि मैंने पीओके के लिए यज्ञ किया है। किसी न किसी दिन पीओके भारत का अंग बनकर रहेगा। उन्होंने दिग्विजय सिंह के सर्जिकल स्ट्राइक को लेकर सबूत मांगने पर कहा कि सबूत तो दिया जा चुका है और कितना सबूत चाहिए। सूर्यनारायण उल्लू को नहीं देखते तो सूर्य का दोष नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed