फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: After FD scam in Excise Department, now FDR will be verified online

MP News: आबकारी विभाग में एफडी घोटाले के बाद अब एफडीआर का होगा ऑनलाइन सत्यापन

Wed, 28 Dec 2022 04:13 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Wed, 28 Dec 2022 04:13 PM IST
सार

आबकारी विभाग में अभी एफडी बैंक में जमा कराकर ऑफ लाइन रिसीप्ट का सत्यापन किया जाता है। इसका ही फायदा उठा कर इंदौर में शराब ठेकेदारों और अधिकारियों ने सांठगांठ कर 7 हजार की एफडी को 70 लाख और 47 हजार की एफडी को 7 करोड़ की बताकर एफडी घोटाला किया।

विज्ञापन
MP News: After FD scam in Excise Department, now FDR will be verified online
वल्लभ भवन- भोपाल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश में फर्जी फिक्स्ड डिपॉजिट रिसीप्ट (एफडीआर) बनाने के घोटाले के बाद आबकारी विभाग ऑनलाइन सत्यापन प्रक्रिया शुरू करने जा रहा है। नेशनल ई-गर्वनेंस सिस्टम पोर्टल की मदद से लागू किया जाएगा। इससे फर्जी एफडीआर बनाने जैसी गड़बड़ियों पर रोक लगेगी।
विज्ञापन

 
आबकारी विभाग में अभी एफडी बैंक में जमा कराकर ऑफ लाइन रिसीप्ट का सत्यापन किया जाता ह। इसका ही फायदा उठा कर इंदौर में शराब ठेकेदारों और अधिकारियों ने सांठगांठ कर 7 हजार की एफडी को 70 लाख और 47 हजार की एफडी को 7 करोड़ की बताकर एफडी घोटाला किया। इसके लिए ठेकेदारों ने अधिकारियों के साथ मिलकर बैंक में कम राशि जमा कराई और जाली एफडीआर तैयार करा ली। इस तरह के मामले आबकारी विभाग में सामने आ रहे है। जिनको विभाग की तरफ से भी दबाया जा रहा है। अब विभाग ने इस गड़बड़ी को रोकने के लिए एफडीआर का ऑनलाइन सत्यापन प्रक्रिया शुरू करने की पहल शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पोर्टल से सीधे होगा सत्यापन
विभाग नेशनल ई-गर्वनेंस सिस्टम पोर्टल (एनईएसएल) के साथ नया सिस्टम बना रहा है। इस प्रक्रिया के शुरू होने के बाद शराब ठेकेदारों की बैंक में जमा एफडी को विभाग के अधिकारी एनईएसएस के पोर्टल पर ऑनलाइन सत्यापन कर सकेंगे। इससे फर्जीवाड़े की संभावना खत्म हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
इसी वित्तीय वर्ष में करेंगे शुरू 
आबकारी आयुक्त ओपी श्रीवास्तव ने बताया कि एनईएलएल के साथ बातचीत चल रही है। हम एफडी के ऑनलाइन सत्यापन की प्रक्रिया 2022-23 वित्तीय वर्ष में ही शुरू कर देंगे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed