फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: After defeat in Vijaypur by-election, resignation of Ramniwas Rawat from the post of minister accepte

MP News: विजयपुर उपचुनाव में हार के बाद रामनिवास रावत का वन मंत्री पद से इस्तीफा मंजूर

Thu, 05 Dec 2024 02:36 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Thu, 05 Dec 2024 02:36 PM IST
सार

मध्यप्रदेश के वन मंत्री रामनिवास रावत का इस्तीफा राज्यपाल मंगूभाई पटेल ने मंजूर कर लिया है। रावत ने विजयपुर विधानसभा उपचुनाव में हार का सामना किया था, जिसके बाद उन्होंने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। अब उनका इस्तीफा राज्यपाल ने स्वीकार कर लिया है। 

विज्ञापन
MP News: After defeat in Vijaypur by-election, resignation of Ramniwas Rawat from the post of minister accepte
विधायक रामनिवास रावत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्यप्रदेश के वन मंत्री रामनिवास रावत का इस्तीफा राज्यपाल ने मंजूर कर लिया और इसका नोटिफिकेशन सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी कर दिया है। रावत की इस्तीफे की प्रक्रिया उस समय शुरू हुई जब मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जर्मनी और यूके से 30 नवंबर को लौटे और इसके बाद रावत ने उनसे मुलाकात की। इसके बाद मुख्यमंत्री ने उनका इस्तीफा राज्यपाल के पास भेजा, जिसे उन्होंने स्वीकार कर लिया। रावत के इस्तीफे के बाद राज्य सरकार में अगली वन मंत्री की नियुक्ति को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। यह माना जा रहा है कि पार्टी में से ही किसी मंत्री को यह जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है।
विज्ञापन


इस सूची में सबसे पहले नाम नागर सिंह चौहान का आ रहा है, जो फिलहाल अनुसूचित जाति कल्याण विभाग के मंत्री हैं और पूर्व में उनके पास वन और पर्यावरण विभाग था। वह खुद भी वन विभाग संभालने को लेकर खुलकर बात कर चुके है। इसके अलावा मंत्री राकेश शुक्ला, गौतम टेटवाल, विजय शाह के नाम भी चर्चा में है। राकेश शुक्ला वर्तमान में नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा विभाग के मंत्री हैं, जबकि गौतम टेटवाल कौशल विकास एवं रोजगार विभाग के राज्य मंत्री के तौर पर स्वतंत्र प्रभार संभाल रहे हैं। विजय शाह जनजातीय कार्य मंत्री है। उनके पास पहले वन विभाग रह चुका है। यदि पार्टी महिला को वन मंत्री बनाती है तो कृष्णा गौर का ना भी है। वह अभी राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार है। 
विज्ञापन




 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed