फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: ADG Deshmukh and Gupta will get the President's Distinguished Service Medal next year

MP News: ADG देशमुख और गुप्ता को अगले वर्ष मिलेगा राष्ट्रपति का विशिष्ट सेवा पदक, 21 अफसर-कर्मी होंगे सम्मानित

Thu, 14 Aug 2025 11:03 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: दिनेश शर्मा Updated Thu, 14 Aug 2025 11:03 PM IST
सार

मध्य प्रदेश पुलिस के 21 अधिकारियों-कर्मचारियों को राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित किया जाएगा। इनमें 4 को विशिष्ट सेवा पदक और 17 को सराहनीय सेवा पदक मिलेगा। ये सम्मान वर्ष 2026 के स्वतंत्रता दिवस पर प्रदान किए जाएंगे। इस वर्ष एमपी पुलिस को वीरता पदक नहीं मिला है।

विज्ञापन
MP News: ADG Deshmukh and Gupta will get the President's Distinguished Service Medal next year
मप्र के पुलिस अफसरों को राष्ट्रपति द्वारा सम्मानित किया जाएगा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केंद्रीय गृह मंत्रालय ने राष्ट्रपति के पुलिस पदक से सम्मानित होने वाले पुलिस अधिकारियों-कर्मचारियों के नामों का एलान कर दिया है। गुरुवार 14 अगस्त को जारी की गई सूची में मध्य प्रदेश के जिन अधिकारियों-कर्मचारियों के नाम हैं, उन्हें अगले वर्ष यानी वर्ष 2026 के स्वतंत्रता दिवस पर सम्मानित किया जाएगा। 
विज्ञापन


केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा जारी की गई सूची में एमपी पुलिस के चार अधिकारियों को राष्ट्रति का विशिष्ट सेवा पुलिस पदक, 17 को सराहनीय सेवा पदक मिला है। जिन अधिकारियों को विशिष्ट सेवा पदक से नवाजा गया है, उनमें एडीजी योगेश देशमुख, एडीजी राकेश गुप्ता के साथ आरक्षक देवेंद्र कुमार कौशल और प्रधान आरक्षक वल्टर हेनरी एक्का शामिल हैं। मध्य प्रदेश पुलिस को इस वर्ष वीरता पदक नहीं मिला है। बालाघाट में नक्सलियों को ढेर करने वाले पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों की जो सूची राज्य सरकार द्वारा भेजी गई है, उन्हें संभवतः अगले वर्ष वीरता पदक मिल सकता है।  
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- लाल परेड मैदान की ओर जाने वाले वाहन सुबह 6 बजे से रहेंगे डायवर्ट, वैकल्पिक मार्ग तैयार
विज्ञापन
विज्ञापन


सराहनीय सेवा के लिए इन्हें मिलेगा पदक
सीमा अलावा डिप्टी कमिश्नर पुलिस, धर्मेंद्र सिंह भदौरिया डीआईजी, विजय कुमार खत्री डीआईजी, आशीष खरे एआईजी, नीरज पांडेय एएसपी, रूपेश कुमार द्विवेदी एएसपी, राजेश सहाय एसपी, दिनेश कुमार सिंह डीएसपी, प्रवीण पवार निरीक्षक, कुंजेश श्रीवास्तव निरीक्षक, वीरेंद्र सिंह डीएसपी, मनोज कुमार दुबे निरीक्षक, मनेता राय निरीक्षक, अलरिज विन्सेंट सिंह डीएसपी, राजेंद्र कुमार दुबे एएसआई, कल्याण सिंह हेड कांस्टेबल और अशोक राव सावंत एएसआई शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed