फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: Action taken over poor quality of construction work; directives issued to blacklist two contractors.

MP News: निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर गिरी गाज, दो ठेकेदारों पर ब्लैकलिस्ट की कार्रवाई के निर्देश

Tue, 11 Aug 2026 08:49 PM IST
Anand Pawar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: Anand Pawar Updated Tue, 11 Aug 2026 08:49 PM IST
सार

मध्यप्रदेश में लोक निर्माण विभाग के निर्माण कार्यों की गुणवत्ता जांच में कई खामियां सामने आई हैं। सात जिलों में 35 कामों के निरीक्षण के बाद दो ठेकेदारों पर ब्लैकलिस्ट की कार्रवाई और तीन को नोटिस देने के निर्देश दिए गए हैं।

विज्ञापन
MP News: Action taken over poor quality of construction work; directives issued to blacklist two contractors.
निर्माण भवन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्यप्रदेश में लोक निर्माण विभाग के निर्माण कार्यों की गुणवत्ता जांचने के लिए किए गए औचक निरीक्षण में कई खामियां सामने आई हैं। प्रदेश के सात जिलों में 35 निर्माण कार्यों की जांच की गई। इनमें ग्वालियर और अनूपपुर के दो निर्माण कार्यों की स्थिति संतोषजनक नहीं मिलने पर संबंधित अधिकारियों को नोटिस जारी करने और ठेकेदारों के खिलाफ ब्लैकलिस्ट की कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। इसके अलावा तीन अन्य सड़क परियोजनाओं के ठेकेदारों को भी नोटिस देकर समय पर संधारण कार्य पूरा कराने को कहा गया है। यह निरीक्षण लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह और प्रमुख सचिव सुखवीर सिंह के निर्देश पर गुणवत्ता सुधार के लिए तैयार कार्ययोजना के तहत किया गया था। मुख्य अभियंताओं की सात टीमों ने सीहोर, बालाघाट, ग्वालियर, झाबुआ, अनूपपुर, रतलाम और पन्ना जिलों में रैंडम आधार पर निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  MP News: भोपाल में राजा भोज नेशनल सेलिंग चैंपियनशिप शुरू, 12 राज्यों के सेलर शामिल
विज्ञापन


ग्वालियर और अनूपपुर में ठेकेदारों पर कार्रवाई
ग्वालियर में लोक निर्माण विभाग के अटल गेट से बहोड़ापुर चौराहा चार लेन सड़क का निर्माण कार्य संतोषजनक नहीं पाया गया। इसके बाद संबंधित अधिकारियों को नोटिस जारी करने और ठेकेदार मेसर्स ऋषि राज कंस्ट्रक्शन के खिलाफ ब्लैकलिस्ट की कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। अनूपपुर जिले में कोयलारी-पुरगा-मझली सड़क के निर्माण की स्थिति भी संतोषजनक नहीं मिली। यहां संबंधित तत्कालीन अधिकारियों को नोटिस देने के साथ ठेकेदार मेसर्स पांडे कंस्ट्रक्शन कंपनी, कोरिया के खिलाफ ब्लैकलिस्ट की कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  Twisha Sharma Case: गिरिबाला और समर्थ वीसी के जरिए कोर्ट में हुए पेश, हाईकोर्ट में जमानत पर भी टल गई सुनवाई


तीन सड़क परियोजनाओं के ठेकेदारों को नोटिस
झाबुआ में झाबुआ-जोबट-बाग-कुक्षी मार्ग, अनूपपुर में नोनघाटी-दमेहड़ी-लीलाटोला मार्ग और पन्ना में पन्ना-अमानगंज-सिमरिया मार्ग की स्थिति भी संतोषजनक नहीं पाई गई। इन परियोजनाओं से जुड़े ठेकेदारों को नोटिस जारी कर समय पर संधारण कार्य पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं अन्य 23 कार्यों में आंशिक सुधार के निर्देश दिए गए हैं।

ये भी पढ़ें-  MP News: राहुल पर सीएम यादव का तीखा हमला,बोले- संसद की कार्यवाही बाधित कर रहे, झारखंड के मामले में चुप क्यों?

रतलाम के दो कामों की प्रशंसा
निरीक्षण में कुछ निर्माण कार्य बेहतर भी पाए गए। रतलाम के बंजली सेजावता बायपास रोड पर आरओबी-190 के निर्माण कार्य की गुणवत्ता अच्छी मिली। इसके लिए अनुविभागीय अधिकारी आरएन सूर्यवंशी और उपयंत्री विजय मंडलोई की प्रशंसा की गई। इसी तरह रतलाम के शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल छावनी झोड़िया के भवन निर्माण कार्य को भी गुणवत्तापूर्ण पाया गया। इसके लिए उपयंत्री/अनुविभागीय अधिकारी प्रशांत जोशी की प्रशंसा की गई। 

ये भी पढ़ें-  भाजपा प्रदेश अध्यक्ष खंडेलवाल बोले-राहुल गांधी संसद में चर्चा से भाग रहे, सरकार हर सवाल का जवाब देने को तैयार

बारिश में सड़क-पुलों की मरम्मत को प्राथमिकता
समीक्षा बैठक में अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि बारिश के दौरान क्षतिग्रस्त सड़कों और पुल-पुलियों की मरम्मत प्राथमिकता से पूरी की जाए। दुर्घटना की आशंका वाले मार्गों को चिन्हित कर जरूरी सुरक्षा इंतजाम करने को कहा गया।इसके अलावा पुल-पुलियों पर जल निकासी की उचित व्यवस्था, बाढ़ की स्थिति में सुरक्षा इंतजाम और एमपीआरडीसी के टोल फ्री नंबर 1099 के बोर्ड लगाने के निर्देश दिए गए हैं। सड़कों से बेसहारा पशुओं को हटाने और सभी ब्लैक स्पॉट पर जल्द काम करने को भी कहा गया है। 


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed