फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: Accused of chain snatching in AIIMS lift arrested; lavish lifestyle and spending on girlfriend cited

MP News: एम्स की लिफ्ट में चेन स्नेचिंग का आरोपी गिरफ्तार, गर्लफ्रेंड पर खर्च बना अपराध की वजह

Wed, 28 Jan 2026 06:13 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क,अमर उजाला भोपाल
न्यूज डेस्क,अमर उजाला भोपाल Published by: संदीप तिवारी Updated Wed, 28 Jan 2026 06:13 PM IST
सार

एम्स भोपाल की लिफ्ट में महिला अटेंडर से मंगलसूत्र छीनने के मामले में पुलिस ने आरोपी सुनील मीणा को गिरफ्तार कर चोरी का माल बरामद कर लिया है। पूछताछ में सामने आया कि लग्ज़री लाइफस्टाइल, गर्लफ्रेंड पर खर्च और उधारी चुकाने के दबाव में उसने वारदात को अंजाम दिया।

विज्ञापन
MP News: Accused of chain snatching in AIIMS lift arrested; lavish lifestyle and spending on girlfriend cited
आरोपी सुनील मीणा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एम्स भोपाल जैसे संवेदनशील और सुरक्षित माने जाने वाले परिसर में लिफ्ट के भीतर हुई चेन स्नेचिंग की वारदात का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। बागसेवनिया पुलिस ने महिला अटेंडर से मंगलसूत्र झपटने वाले युवक को गिरफ्तार कर चोरी का माल भी बरामद कर लिया है। जांच में सामने आया है कि आरोपी अपराधी नहीं, बल्कि 'शौक का 'कैदी' निकला।
विज्ञापन

विज्ञापन

महंगी लाइफस्टाइल बनी अपराध की वजह
पुलिस पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि वह मेट्रो सिटी जैसी चमक-दमक भरी जिंदगी जीना चाहता था। गर्लफ्रेंड पर खर्च, महंगा मोबाइल, गाड़ी और दोस्तों से ली गई उधारी चुकाने का दबाव इतना बढ़ा कि उसने अपराध का रास्ता चुन लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

CCTV और सोशल मीडिया से टूटी साजिश
27 जनवरी 2026 को महिला कर्मचारी की शिकायत के बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई शुरू की। थाना प्रभारी अमित सोनी के नेतृत्व में गठित टीमों ने एम्स परिसर और आसपास के रास्तों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले। लिफ्ट में कैद आरोपी की तस्वीरें सोशल मीडिया और व्हाट्सऐप ग्रुप्स में वायरल की गईं, जिससे उसकी पहचान आसान हो गई।

यह भी पढ़ें-उमा भारती के ट्वीट से सियासी हलचल, पहले प्रशासन पर सवाल; फिर योगी सरकार के समर्थन में सफाई


राजस्थान से भोपाल तक जुड़ी कड़ियां
तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने कटारा हिल्स के लहारपुर इलाके से आरोपी सुनील मीणा (25) को गिरफ्तार किया, जो मूल रूप से राजस्थान के बारा जिले का रहने वाला है। पूछताछ में खुलासा हुआ कि चोरी किया गया मंगलसूत्र उसने मंडीदीप निवासी पुष्पराज सोनी के पास छिपाकर रखा था, जिसे पुलिस ने बरामद कर लिया। आरोपी ने कम भीड़ और बंद जगह का फायदा उठाकर लिफ्ट के अंदर वारदात को अंजाम दिया। फिलहाल उसे न्यायालय में पेश कर दिया गया है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed