फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: A research center based on Raja Bhoj's arts and literature will be built in Bhopal, tourism courses w

MP News: भोपाल में राजा भोज की कलाओं और साहित्य आधारित शोध केंद्र बनेगा, कॉलेजों में पर्यटन कोर्स शुरू होंगे

Mon, 15 Jul 2024 08:52 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Mon, 15 Jul 2024 08:52 PM IST
सार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पीएमश्री पर्यटन वायु सेवा के संचालन की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि जिन मार्गों पर यात्रियों की बुकिंग अधिक आ रही है, वहां उड़ानों की संख्या बढ़ाएं। अधिक बैठक क्षमता वाले एयरक्रॉफ्ट संचालित करें।

विज्ञापन
MP News: A research center based on Raja Bhoj's arts and literature will be built in Bhopal, tourism courses w
सीएम डॉ. मोहन यादव ने पर्यटन बोर्ड की बैठक ली - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोमवार को मंत्रालय में मध्य प्रदेश पर्यटन विकास बोर्ड के संचालक मंडल की बैठक की। इसमें पर्यटन बोर्ड की संरचना, दायित्वों, निवेश संवर्धन की नीतियों, प्रचार-प्रसार और पर्यटन विकास कार्यों की समीक्षा की। बैठक में मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के पारंपरिक भव्य मेलों और यात्राओं जैसे भगोरिया उत्सव एवं महाकाल की सवारी आदि का प्रभावी माध्यम से प्रचार करें। आधुनिक प्रचार-प्रसार के साथ पारंपरिक वाद्य यंत्रों को बजाने वाले स्थानीय कलाकारों और पारंपरिक नृत्य दलों को जोड़कर उन्हें प्रोत्साहित करें। इससे स्थानीय कला और पारंपरिक नृत्यों का भी प्रचार-प्रसार होगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि भोपाल में राजा भोज की कलाओं और साहित्य पर आधारित रिसर्च सेंटर या म्यूजियम बनाने की योजना पर कार्य करें। युवाओं को आकर्षित करने वाली साहसिक गतिविधियों को बढ़ावा दें। प्रदेश में फिल्मांकन के लिए आने वाले प्रोडक्शन हाउस और कलाकारों से समन्वय कर प्रदेश की अच्छी योजनाओं और उपलब्धियों का व्यापक प्रचार-प्रसार करें। बैठक में पर्यटन और संस्कृति राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और उपाध्यक्ष टूरिज्म डेवलपमेन्ट बोर्ड धर्मेंद्र सिंह लोधी वीसी के माध्यम से जुड़े। 
विज्ञापन


अधिक बुकिंग वाले मार्गों पर उड़ानों की संख्या बढ़ाएं
मुख्यमंत्री ने पीएमश्री पर्यटन वायु सेवा के संचालन की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि जिन मार्गों पर यात्रियों की बुकिंग अधिक आ रही है, वहां उड़ानों की संख्या बढ़ाएं। अधिक बैठक क्षमता वाले एयरक्रॉफ्ट संचालित करें। धार्मिक तीर्थ दर्शन योजना में वायु सेवा के मार्ग को शामिल करें। साथ ही शासन के क्लास-2 और 3 कार्यपालिक अधिकारियों को भी पीएमश्री पर्यटन वायु सेवा द्वारा आवागमन के लिए पात्रता पर विचार कर प्रस्ताव बनाएं। 
विज्ञापन


कौशल विकास कोर्स संचालित करने पर काम करें
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के विश्वविद्यालय से जुड़कर पर्यटन क्षेत्र में रोजगारमूलक कौशल विकास कोर्स संचालित करने की योजना पर कार्य करें। इससे प्रदेश के अधिकाधिक युवा पर्यटन से जुड़ेंगे और उन्हें रोजगार भी मिलेगा। साथ ही सहकारिता के माध्यम से पर्यटन स्थलों के पास वे-साइड एमेनिटीज और हाईवे ट्रीट आदि को भी चलाने का प्रयास करें। प्रमुख सचिव पर्यटन और संस्कृति एवं प्रबंध संचालक टूरिज्म डेवलपमेंट बोर्ड शिवशेखर शुक्ला ने पर्यटन बोर्ड की वर्तमान गतिविधियों, उपलब्धियों और आगामी कार्ययोजना का प्रस्तुतीकरण दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed