फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: 74 candidates are in the fray in eight Lok Sabha constituencies of the fourth phase, 16 withdrew thei

MP News: चौथे चरण के आठ लोकसभा क्षेत्रों में 74 प्रत्याशी चुनाव मैदान में, 16 ने लिए नामांकन वापस

Mon, 29 Apr 2024 08:12 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Mon, 29 Apr 2024 08:12 PM IST
सार

लोकसभा निर्वाचन-2024 के निर्वाचन कार्यक्रम के अनुसार चौथे चरण के लिये भरे गए नामांकन फॉर्म की वापसी प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब 74 अभ्यर्थी अंतिम रूप से चुनाव मैदान में हैं।

विज्ञापन
MP News: 74 candidates are in the fray in eight Lok Sabha constituencies of the fourth phase, 16 withdrew thei
मप्र लोकसभा चुनाव। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश लोकसभा चुनाव के चौथे चरण के लिए आठ लोकसभा क्षेत्रों के 74 प्रत्याशियों चुनाव मैदान में है। सोमवार को अंतिम दिन 16 अभ्यर्थियों ने अपने नामंकन वापस ले लिए। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन ने बताया है कि लोकसभा निर्वाचन-2024 के निर्वाचन कार्यक्रम के अनुसार चौथे चरण के लिये भरे गए नामांकन फॉर्म की वापसी प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब 74 अभ्यर्थी अंतिम रूप से चुनाव मैदान में हैं। नाम निर्देशन पत्र वापस लेने के अंतिम दिन सोमवार को 16 अभ्यर्थियों ने अपने नाम निर्देशन पत्र वापस ले लिए। 
विज्ञापन


कहां कितने प्रत्याशी
सीट    प्रत्याशी- देवास (अजा)  8। उज्जैन (अजा) 9। मंदसौर  8 । रतलाम (अजजा) 12 । धार (अजजा) 7 । इंदौर 14 । खरगोन (अजजा) 5। खंडवा 11। 

13 मई को मतदान
चौथे चरण के लिए सोमवार 13 मई को मतदान होगा और मतगणना 4 जून को होगी। बता दें, 29 अप्रैल को लोकसभा संसदीय क्षेत्र क्रमांक-21 देवास (अजा) में 1 अभ्यर्थी, क्रमांक-24 रतलाम (अजजा) में 1 अभ्यर्थी, क्रमांक-25 धार (अजजा) में 1 अभ्यर्थी, क्रमांक-26 इंदौर में 9 अभ्यर्थियों, क्रमांक-27 खरगोन (अजजा) में 1 अभ्यर्थी एवं लोकसभा संसदीय क्षेत्र क्र.- 28 खंडवा में 3 अभ्यर्थियों ने अपने नाम निर्देशन पत्र वापस ले लिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed